किसान आंदोलन के समय, किसानों के विरुद्ध हुई कथित हिंसा की निंदा करने हेतु आंदोलन चलाने की धमकी !
क्या सरकार खलिस्तानी आतंकवाद नष्ट करने हेतु अब तो कदम उठाएगी ?- संपादक

न्यूयॉर्क – खलिस्तानी संगठन, ‘सीक्ख फॉर जस्टिस’ के आतंकियों ने यह धमकी दी है, कि भारत के प्रधानमंत्री जब अमेरिका की यात्रा पर आएंगे, तब वो उन्हें रात की नींद भी लेने नहीं देंगे ।
‘क्वाड’ (भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका एवं जापान) देशों की परिषद को उपस्थित रहने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका जानेवाले हैं । ‘इंडिया टुडे’ द्वारा प्रसारित समाचार के अनुसार, ‘सीक्ख फॉर जस्टिस’ ने प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका स्थित व्हाईट हाऊस के अवलोकन के समय वहां विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है । इस संगठन ने यह भी बताया, कि भारत में किसान आंदोलन के समय किसानों के विरुद्ध हुई कथित हिंसा की निंदा करने हेतु यह आंदोलन चलाया जाएगा । भारत ने १० जुलाई २०१९ को ‘सीक्ख फॉर जस्टिस’ संगठन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया था ।
FATF Vice Presidency : विवेक अगरवाल ‘एफ्.ए.टी.एफ्.’ के उपाध्यक्ष चुने गए ।
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
अमेरिका-ईरान के बीच अंततः युद्धविराम समझौता !
France Supports India : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थाई सदस्यता मिले – फ्रांस
Pakistan Sikh Murder : पाकिस्तान के गुरुद्वारे में घुसकर सिख सेवादार दंपति की हत्या
चीन ने भारत के साथ लिपुलेख दर्रे के उपयोग संबंधी समझौता किस आधार पर किया ?