जैसा की स्वतंत्रता सेनानी सावरकर ने कहा था, ‘धर्मांतरण, यही राष्ट्रांतरण है’ ; इसलिए, हिन्दुओं की मांग है कि सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित करना चाहिए । – संपादक

लक्ष्मणपुरी (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) – राज्य के महोबा जनपद में हिन्दुओं को धर्मांतरित करने का प्रयास कर रहे ईसाई धर्मप्रचारक आशीष जॉन को हाल ही में बंदी बनाया गया । जॉन ने संजय द्विवेदी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया, साथ ही उनपर दबाव भी बनाया । इसलिए, द्विवेदी ने पुलिस में शिकायत प्रविष्ट की थी ।
ठाकुरदास मोहल्ला, महोबा के पनवाडी क्षेत्र में स्थित है । वहां के संजय द्विवेदी गत कुछ दिनों से रोगग्रस्त चल रहे हैं । ईसाई जॉन ने द्विवेदी को रोग ठीक करने तथा व्यापार के लिए धन देने का प्रलोभन दिया था । द्विवेदी ने शिकायत में कहा कि, उन्हें सिर दर्द का कष्ट है । आशीष जॉन को इस बात की जानकारी थी । जॉन ने उन्हें यह रोग ठीक करने के लिए ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा । इसकी सूचना मिलने के पश्चात, हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने पुलिस को सूचना दी । इसके उपरांत पुलिस में शिकायत प्रविष्ट की गई । जॉन २० वर्ष पूर्व ईसाई बना था । (गत २० वर्षों में जॉन ने कितने हिन्दुओं का प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया, इसकी भी जांच करना आवश्यक है ! – संपादक)
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या