भारत में सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा लोगों को कुछ भी मुफ्त में देने की आदत लगाने के कारण यह स्थिति निर्माण हुई है । राजनीतिक पार्टियों ने जनता को साधना सिखाई होती, तो तिरंगा यात्रा के लिए लोग स्वयं आगे आए होते ! – संपादक

कोशांबी (उत्तर प्रदेश) – यहां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में १५ अगस्त के दिन विधायक संजय कुमार गुप्ता ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था । बडी़ संख्या में भीड़ एकत्रित होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विधायक गुप्ता ने मुफ्त में पेट्रोल देने का नियोजन किया था । यह पेट्रोल पाने के लिए भाजपा के ही कार्यकर्ता आपस के विरोध में खडे हो गए । धक्का मुक्की का रुपांतर मारपीट में हो गया ।
बीजेपी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और नौबत मारपीट तक पहुंच गई #UttarPradesh https://t.co/lDehD3E3Po
— AajTak (@aajtak) August 16, 2021
स्वयं का जीवन खतरे में डालकर लोग पेट्रोल की बोतल पाने के लिए जूझ रहे थे । इस समय कुछ अनर्थ हो जाता, तो सैकडों लोगों की जान खतरे में पड जाती; लेकिन उसकी कोई भी परवाह किए बिना लोगों ने मुफ्त के पेट्रोल के लिए अपनी जान जोखिम में डाली ।
(और इनकी सुनिये) ‘हिन्दू समाज में यदि समानता एवं अवसर होते, तो कोई धर्मपरिवर्तन क्यों करता ?’
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बडा वक्तव्य : ‘अंग्रेजी बोलने वालों को शीघ्र लज्जित होना पडेगा’
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का जीवंत प्रतीक रहे मैदान में नमाज पढना अनुचित ! – भारतीय जनता पार्टी
Report card of Yogi Govt: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के ८ वर्षों के कार्यकाल में २२८ अपराधियों की मुठभेड में मृत्यु !
तिरुमला तिरुपति मन्दिर परिसर में एक मुसलमान द्वारा की गई नमाजपाठ की घटना !
Cultural Affairs Minister Mr. Ashish Shelar: रेडियो स्टेशन से मराठी भावगीत तथा भक्तिगीत नियमित प्रसारित करें !