
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – अकबर और जोधाबाई ने धर्म परिवर्तन किए बिना ही विवाह किया । उन्होंने एक-दूसरे का सम्मान किया और धार्मिक भावनाओं का आदर भी किया । दोनों के रिश्ते में कभी भी धर्म बीच में नही आया । धर्म आस्था का विषय है और वो अपनी जीवनशैली दर्शाता है । ईश्वर के प्रति भाव प्रकट करने के लिए कोई विशेष पूजा पद्धति आवश्यक नहीं । विवाह करने के लिए समान धर्म का होना भी आवश्यक नहीं । केवल विवाह के लिए धर्म परिवर्तन करना गलत है, ऐसा मत व्यक्त करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने विवाह के समय धर्म परिवर्तन से दूर रहने की सलाह दी ।
Allahabad High Court observes religious conversion of majority population weakens the country https://t.co/J5eANJvU2k
— OpIndia.com (@OpIndia_com) August 1, 2021
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जावेद ने एक हिंदू लडकी को प्रेम जाल में फंसाकर उससे विवाह किया था । उसने लडकी का धर्म परिवर्तन करने के लिए कागज पर उसके हस्ताक्षर लिए थे । उसका धर्म परिवर्तन करने के बाद उनका विवाह हुआ; लेकिन इस लडकी ने न्यायदंडाधिकारी के सामने, उसे फंसाया गया, ऐसा कहा । इस कारण जावेद को हिरासत में लिया गया । इस पर जमानत के लिए जावेद ने आवेदन प्रविष्ट किया ।
१. उच्च न्यायालय ने कहा कि, इस प्रकार के धर्मांतरण में धर्म के विषय में विशेष आस्था नहीं होती है । यह निर्णय केवल दबाव, डर और लालच में आकर लिया जाता है । केवल विवाह के लिए धर्मांतरण गलत है । इसके लिए कोई मान्यता नहीं है । व्यक्तिगत लाभ के लिए किया गया धर्म परिवर्तन यह केवल व्यक्तिगत हानि ही नहीं करता, तो वो देश और समाज के लिए भी घातक होता है । इस प्रकार के धर्मांतरण की घटनाओं के कारण धर्म के ठेकेदारों को बल मिलता है और विघटनकारी शक्तियों को प्रोत्साहन मिलता है ।
२. न्यायालय ने इस याचिका पर लिए निर्णय में कहा कि धर्म श्रद्धा का विषय होता है । कोई भी उसकी पूजा पद्धति के अनुसार ईश्वर के विषय में श्रद्धा व्यक्त कर सकता है । विवाह करने में कोई भी पूजा पद्धति अथवा धर्म आडे़ नहीं आ सकता । धर्म परिवर्तन किए बिना भी विवाह किया जा सकता है ।
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
मद्रास उच्च न्यायालय ने विद्यालय की भूमि पर चर्च के अनाधिकृत निर्माण पर रोक लगाई।
भारत में कानून की धार में तीक्ष्णता नहीं रही ; जब तक हाथ-पैर तोडे नहीं जाएंगे तब तक लोग कानून का पालन नहीं करेंगे !– Karnataka High Court
मृतक के नाम पर अभियोग चलाकर मंदिर प्रशासन के विरुद्ध अचलपुर के तहसीलदार के द्वारा दिया गया आदेश न्यायालय ने किया निरस्त ।
मंत्री-विधायक यह न समझे कि ईश्वर उनकी प्रतीक्षा में बैठे हैं । – Madras High Court
MLA T Raja Singh : मुसलमानों के दबाव के सामने झुककर पुलिस ने विधायक टी. राजासिंह की धर्मसभा को अनुमति नहीं दी ।