सरकार को निरंतर हंगामा मचाकर सदन का काम चलने न देनेवाले जनताद्रोही जनप्रतिनिधियों की सदस्यता स्थाईरूप से रद्द करनी चाहिए, यह जनता की मांग है !

नई देहली – ‘पेगासस’ नाम की संगणकीय प्रणाली का उपयोग कर महनीय व्यक्तियों के दूरभाष ध्वनिमुद्रित करने के प्रकरण के कारण विपक्षी दलों ने २८ जुलाई को भी लोकसभा में हंगामा मचाया । इस समय विरोधी सदस्यों ने कागदपत्र इधर-उधर फेंक दिए और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की । उसके कारण लोकसभा का कामकाज दोपहर १२.३० बजेतक स्थगित किया गया । लोकसभा एवं राज्यसभा इन दोनों सदनों में विरोधियों ने हंगामा किया । २८ जुलाई संसद के वर्षाकालीन अधिवेशन का ८वां दिन था । पिछले कुछ दिनों से पेगासस प्रकरण के कारण संसद में हंगामा चल रहा है ।
कृषी कायदे, पैगॅसस हेरगिरी आणि इतर मुद्द्यावरून संसदेच्या दोन्ही सभागृहांमधे विरोधी सदस्यांनी आजही गदारोळ केला.https://t.co/d2AMQzOmjE
— आकाशवाणी बातम्या नागपूर (@airnews_nagpur) July 23, 2021
‘पेगासस’ जासूसी प्रकरण में विरोधी दलों के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं । विपक्षी दलों की बैठक के उपरांत राहुल गांधी ने बताया कि पेगासस जासूसी प्रकरण में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा । इस प्रकरण के अंतर्गत कांग्रेससहित १४ विरोधी दलों द्वारा नोटिस दिया जाएगा । दूसरी ओर सरकार का यह कहना है कि विरोधी दलों की चर्चा करने की अथवा सदन का कामकाज चलने देने की इच्छा नहीं है ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
पहले ‘वंदे मातरम्’ तत्पश्चात ‘जन गण मन’ गाया अथवा बजाया जाएगा ! – केंद्र सरकार का आदेश
Baglamukhi Temple Fund Theft : मध्यप्रदेश के माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में दान की चोरी – ३ वर्षों से झूठी (फर्जी) समिति चढ़ावा एकत्र कर रही थी ।
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री
विद्यालय की बस पर पेड गिरने से छात्र की मृत्यु के प्रकरण में मुंबई महानगरपालिका की जांच समिति का निष्कर्ष !