
बंगलुरू – भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने २८ जुलाई के दिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली । वे कर्नाटक राज्य के २३ वें मुख्यमंत्री हैं । राज्यभवन के ग्लास हाउस में हुए शपथ विधि समारोह में राज्यपाल थावरचंद गेहलात ने बोम्मई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस समय कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येडियुरप्पा उपस्थित थे । येडियुरप्पा के त्यागपत्र देने के बाद यह पद रिक्त था । शपथ विधि समारोह के पूर्व बोम्मई ने हनुमान मंदिर जाकर श्री हनुमान जी के दर्शन लिए । बोम्मई हवेरी जिले के शिग्गाव से चुनकर आए हैं तथा वे कुछ समय के लिए जनता दल में भी थे । येडियुरप्पा के कार्यकाल में बोम्मई के पास गृहमंत्री पद था ।
Karnataka CM-designate Basavaraj Bommai offers prayers at Bhagavan Sri Maruthi Temple in Bengaluru pic.twitter.com/ChYa7NdjS9
— ANI (@ANI) July 28, 2021
Operation Tiger : उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ९ में से ६ सांसद अलग हुए; शिवसेना में शामिल होने की संभावना !
Prime Minister Narendra Modi : निर्वाचित होकर १२ वर्षों तक पद पर रहने वाले नरेंद्र मोदी प्रथम प्रधानमंत्री !
Tamilnadu Annamalai : तमिलनाडू भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के. अण्णामलाई स्वयं का राजनीतिक दल बनाएंगे ।
Karnataka Muslim : यदि राज्य में मुसलमानों को ५ मंत्री पद नहीं दिए गए, तो हम अपनी ताकत दिखाएंगे ।
Taiwan Anti-India Poster : ताइवान में भारतीय श्रमिकों को बाहर निकालने की उठ रही है मांग
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने विद्यालय में हिजाब प्रतिबंध का आदेश वापस लिया