हिन्दू जनजागृति समिति के आवाहन के पश्चात फ्लिपकार्ट ने संकेतस्थल से यह आच्छादन हटाया !
|

मुंबई, १६ जून (वार्ता.) – फ्लिपकार्ट ऑनलाईन विक्रय करनेवाले प्रतिष्ठान ने ऑनलाईन विक्रय हेतु उनके संकेतस्थल पर भगवान शिव तथा माता पार्वती की प्रणयलीला के छायाचित्र वाले भ्रमणभाष का आच्छादन रखा था । हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा किए गए आवाहन के पश्चात फ्लिपकार्ट ने संकेतस्थल से यह आच्छादन हटाया है । (हिन्दू जनजागृति समिति की यह सफलता ही है ! – संपादक)
फ्लिपकार्ट द्वारा ‘सैमसंग’ प्रतिष्ठान के भ्रमणभाष का यह आच्छादन सुविधा के मूल्य में विक्रय हेतु उपलब्ध था । इस आच्छादन पर रखे गए छायाचित्र में मस्तक पर चंद्रमा, गले में नाग, हाथ में त्रिशूल, शरीर पर रुद्राक्षों की माला, ऐसे जटाधारी शिव को माता पार्वती के साथ प्रणयलीला करते हुए दर्शाया गया था । इस संदर्भ में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘ट्विटर’ पर जानकारी देकर इस छायाचित्र के कारण हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा यह आच्छादन त्वरित हटाने का आवाहन किया गया । हिन्दू जनजागृति समिति के इस आवाहन को अनेक धर्माभिमानी हिन्दुओं ने समर्थन देकर फ्लिपकार्ट की हिन्दूद्रोही कृति का विरोध किया, तथा उन्होंने भी संकेतस्थल से यह आच्छादन हटाने की मांग की । अंत में फ्लिपकार्ट ने संकेतस्थल से यह आच्छादन हटाया । (देवी-देवताओं के अनादर के विरुद्ध आवाज उठानेवाले जागृत धर्माभिमानी हिन्दुओं का अभिनंदन ! अन्य हिन्दू भी इससे बोध लें ! – संपादक)
.@Flipkart On behalf of all the devout Hindus we thank you for responding favourably to our sentiments. We hope that your platform will not host such denigratory product in future too. https://t.co/powT2SEaZG
— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) June 16, 2021
| उक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !