नई दिल्ली – तौते तूफान का खतरा पश्चिमी किनारे पर बढने से केरल और तमिलनाडु राज्यों को केंद्रीय जल आयोग की ओर से अत्यधिक सतर्कता की चेतावनी दी गई है । इन दोनों राज्यों के किनारे भाग में बडे पैमाने पर बाढ की स्थिति होने की संभावना है । वर्तमान में यह बादल लक्षद्वीप द्वीप समूह से पश्चिम तट की ओर बढ रहा है ।
केरल की मनिमला और अकानकोविल, तमिलनाडु की कोडईयार ये तीनो नदियां खतरे के स्तर के ऊपर बह रही हैं । इस कारण इन दोनों राज्यों ने किनारे के भाग में सतर्कता का आदेश दिया है । इस परिस्थिति का सामना करने के लिए एन.डी.आर.एफ. की ५३ टुकडियां तैयार हैं । इसमें से २४ टुकडियों को पहले ही संभावित प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है, शेष बची २९ तुकडियों को ऐन समय पर ५ सर्वाधिक खतरे वाले राज्यों में निर्माण होने वाली परिस्थिति के लिए तैयार रखा गया है ।
तौते तूफान के संदर्भ में हुई बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किनारे के भाग के जिला प्रशासन, विभागीय आयुक्त और जिलाधिकारी को सतर्क रहने का और संभावित परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है । विशेष रूप से पालघर, रायगड, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court