वैज्ञानिकों का दावा है कि, तालाब के फूटने से यहां की नदियों में बाढ आने की संभावना है !
नई दिल्ली : ’’ ग्लोबल वार्मिंग ’’ के फलस्वरूप, गत कुछ वर्षों से बर्फाच्छादित पहाडों की बर्फ पिघल रही है । भारत के हिमालय में भी स्थिति ऐसी ही है । परिणामस्वरूप, तालाबों का जल स्तर लगातार बढ रहा है । साथ ही उनका आकार भी बढ रहा है । जिसके परिणामस्वरूप, यहां नदियों के क्षेत्रों में बाढ का खतरा है । ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, पेरू और अन्य देशों के विभिन्न विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक ताजा अध्ययन ने उपरोक्त चेतावनी दी है । चीन, नेपाल और भारत को इस संबंध में सतर्क किया है ।
१. वैज्ञानिकों का कहना है कि, ‘जैसे-जैसे बर्फ पिघलेगी, बर्फ से ढके पहाडों में तालाब की संख्या अगले ३० वर्षों में ५० प्रतिशत से अधिक बढ जाएगी ।’
२. वैज्ञानिकों ने चीन, नेपाल और भारत में बर्फ पिघल कर बननेवाली ३,६३४ तालाब का पता लगाया है । इनमें से २,०७० तालाब अकेले नेपाल में हैं । ये तालाब कोशी, गंडकी और करनाली नदियों की घाटियों में स्थित हैं । इससे तालाब के समीपवर्ती क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों में बाढ का बडा खतरा पैदा हो सकता है ।
३. चीन अधिकृत तिब्बत में १,५०९ और भारत में ४५ तालाब हैं ।
४. मौसम वैज्ञानिक प्रा. स्टीफन हैरिसन ने कहा कि, कुछ तालाब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गये हैं । उनकी भविष्यवाणी करना असंभव है । ये तालाब कभी भी फट सकते हैं और भारी तबाही मचा सकते हैं ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !