भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए अंसारी को गिरफ्तार करने की मांग की है !
राष्ट्रीय स्तर पर एक आचार संहिता तैयार करना आवश्यक हो गया है । अत: केवल राजनीतिक लाभ के लिए मंदिर में आने वाले अन्य धर्मोंवलंबियों पर प्रतिबंध लगाना अपरिहार्य हो गया है !

मधुपुर (झारखंड) – १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक, देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ शिव मंदिर में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी द्वारा की गई पूजा ने विवाद खडा कर दिया है । भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अंसारी की गिरफ्तारी की मांग की है । दुबे ने कहा है कि, ‘जब गैर-मुसलमान मक्का की मस्जिद में प्रवेश नहीं कर सकते, तब गैर-हिन्दू भी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते। अंसारी ने मंदिर में प्रवेश कर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है ।’ उन्होंने मांग की है कि, ‘उनपर राजद्रोह का आरोप लगाया जाए ।’ उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि, “गोमांस भक्षण करनेवाले मंदिर में कैसे प्रवेश कर सकते हैं ?”
आज ग्लानि हुई कि मेरे सांसद रहते ,बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में कॉंग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी नें पूजा के बहाने ज्योतिर्लिंग को स्पर्शकर अपवित्र करने का प्रयास किया,आस्था के अनुसार मक्का में गैरमुस्लिम का प्रवेश वर्जित है,गर्भगृह में गौमांस भक्षण करने वालों का प्रवेश? pic.twitter.com/oazWb1pyZj
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 14, 2021
इरफान अंसारी ने मीडिया से कहा था कि, ‘जब मेरा मन अस्थिर होता है, तब मैं बाबा बैद्यनाथ मंदिर जाता हूं और सिर झुकाकर पूजा करता हूं ।’ (यदि अंसारी वास्तव में शिवभक्त है, तो क्या वो इस तरह का बयान खुले तौर पर देगा ? और जब वह ऐसा बयान देगा तो उसके अनुयायियों की प्रतिक्रिया क्या होगी, यह भी शोध का विषय होगा ! – संपादक)
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !