हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश राज्य में प्रशासन को निवेदन

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – होली, दुष्प्रवृति और अमंगल विचारों का नाश कर सत्य का मार्ग दिखानेवाला उत्सव है । दुर्भाग्य से इस उत्सव को विकृत स्वरूप प्राप्त हो गया है । इसलिए सामाजिक तनाव और महिलाआें पर अत्याचारों में वृद्धि हुई है । धार्मिक त्योहारों की पवित्रता की रक्षा हेतु हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी, बिहार के पटना और हाजीपुर में प्रशासन को निवेदन दिया गया ।
कुछ नास्तिकों द़्वारा ‘कचरे की होली करें’, ‘होली में प्रसाद अर्पण करने के बजाय वह गरीबों को दान करें’, ऐसे अधार्मिक और श्रद्धा को हानि पहुंचानेवाले उपक्रम चलाएं जाते हैं । साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन करना, रेव्ह पार्टियों का आयोजन करना, सार्वजनिक स्थानों पर रंग खेलना, मद्यपान-धूम्रपान करना और मदिरा परोसना आदि पर प्रतिबंध लगाएं, साथ ही ऐसे असामाजिक कृत्य करनेवालों पर कठोर कार्यवाही की जाए’, ऐसी मांग इस निवेदन द्वारा की गई है । (प्रशासन से ऐसी मांग करनी क्यों पडती है ? – संपादक)

इंदौर (मध्य प्रदेश) – ‘होली और रंगपंचमी के समय होनेवाले अनाचार रोककर इस अवधि में महिलाआें की सुरक्षा के लिए आवश्यक सतर्कता रखें’, ऐसा निवेदन हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहां के अतिरिक्त जिलाधिकारी हिमांशु चंद्रा को दिया गया । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्रीमती पुष्पा सावंत और श्री. बेनीसिंह रघुवंशी उपस्थित थे ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
Tamilnadu Annamalai : तमिलनाडू भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के. अण्णामलाई स्वयं का राजनीतिक दल बनाएंगे ।
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।