मुसलमान महिला का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार !
ऐसी अक्षम्य लापरवाही करने वाले अस्पतालों पर कार्यवाही करनी चाहिए !

भोपाल (मध्य प्रदेश) – यहां के सबसे बडे अस्पताल हमीदिया अस्पताल में कोरोना के कारण मृत्यु हुए मरीजों के मृतदेहों की अदलाबदली होने की घटना सामने आई है । यहां एक हिंदू युवक ने उसकी भाभी का मृतदेह समझकर एक मुसलमान महिला का हिंदु परंपरा से अंतिम संस्कार करने की घटना सामने आई है ।
यहां शीलाबाई और नफीसा बी की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई । दोनो के परिवारवालों को मृतदेह ले जाने के लिए बुलाया था । शीलाबाई के देवर को मृतदेह दिखाकर उनको सौंपने पर उसे श्मसान लेजाकर अंतिम संस्कार किया, दूसरी ओर नफीसा बी के लडके को मृतदेह दिखाने पर वह उसकी मां का नही है ,ऐसा बताया । बाद में अस्पताल ने शीलाबाई के देवर को बुलाने पर वह मृतदेह शीलाबाई का है ,ऐसा सामने आया । इस घटना के कारण शीलाबाई के देवर ने नफीसा बी के लडके से क्षमा मांगी, तो लडके ने पुलिस में अस्पताल के विरोध में शिकायत करेंगे ऐसा बताया । अस्पताल ने दो कर्मचारियों को निलंबित किया है । अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जितेन शुक्ला ने कहा कि नफीसा बी की अस्थियां उसके लडके को दफन करने के लिए दी जाएंगी ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब