साधकों के लिए सूचना और पाठक, शुभचिंतक एवं धर्मप्रेमियों से नम्र विनती !

‘वर्तमान में कोरोना टीकाकरण के पंजीकरण हेतु आधारकार्ड क्रमांक अथवा भ्रमणभाष पर ‘ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड)’ पूछा जाता है । यह ‘ओटीपी’ बताने पर, आपका नाम टीकाकरण हेतु रजिस्टर होगा’, ऐसा बताया जा रहा है । ऐसा हो तो भी आपका आधारकार्ड क्रमांक, ‘ओटीपी’ किसी को भी न बताएं अन्यथा आपके अधिकोष से (बैंक खाते से) पैसे निकालकर खाता खाली किया जा सकता है । सावधान रहें । सुरक्षित रहें । ऐसा दूरभाष आने पर उससे बात न करें ।’, ऐसी चेतावनी महाराष्ट्र पुलिस की ओर से दी गई है ।
वास्तव में नागरिकों से किसी भी कारण से चल-दूरभाष पर आधारकार्ड क्रमांक, ओटीपी मांगा नहीं जाता । यह शासन-प्रशासन ने बार-बार सुस्पष्ट किया है । इसलिए इस प्रकार के प्रलोभनों से आकर्षित होकर स्वयं की आर्थिक हानि न होने दें !
साधको, जिज्ञासुओं के ‘हमारे’ बन जाने पर नहीं, अपितु वे ‘हमारे’ बनें; इसके लिए तत्परता से उन्हें पाठक बनाएं !
साधको, आनेवाले आपातकाल का सामना करने के लिए श्रद्धा के बल पर साधना में आनेवाली बाधाओं पर विजय प्राप्त करो !
साधको, शब्दशक्ति के माध्यम से संदेह फैलाने हेतु सक्रिय सातवें पाताल की बडी अनिष्ट शक्तियों की चाल पहचानकर साधना बढाओ !
साधको, वर्षा ऋतु आरंभ होनवाली है; इसलिए कहीं कोई सामग्री भेजते समय, उसे प्लास्टिक के आवरण में बांधकर ही भेजें !