पाक अधिकृत कश्मीर भारत का भूभाग होते हुए भी पाकिस्तान वहां किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं कर सकता तथा किसी तीसरे देश को भी वैसा करने की अनुमति नहीं दे सकता । भारत को इसका तीव्र विरोध कर इस काम को बंद करने के लिए बाध्य करना चाहिए !

मुजफ्फराबाद (पाक अधिकृत कश्मीर) – एक चीनी प्रतिष्ठान की सहायता से पाक अधिकृत कश्मीर में नीलम-झेलम नदी पर बनाए जा रहे बांधों का विरोध करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में स्थानीय लोगों ने २४ अगस्त की रात में सडक पर उतरकर मशाल लेकर फेरी निकाली । इस फेरी में सैकडों की संख्या में लोग सहभागी थे । ये लोग हाथ में मशाल लेकर ‘दरिया बचाओ, मुजफ्फराबाद बचाओ’ और ‘नीलम-झेलम को बहने दो, हमें जिंदा रहने दो’ की घोषणाएं कीं । इस आंदोलन का वीडियो भी प्रसारित हुआ है ।
पाकिस्तान और चीन में पाक अधिकृत कश्मीर में जलऊर्जा परियोजना के संदर्भ में अनुबंध हुआ है । इस परियोजना का नाम ‘आजाद पत्तन’ है । इस परियोजना के अंतर्गत चीनी कंपनी झेलम और नीलम नदी पर बडे बांध बनाकर ७०० मेगावॉट बिजली तैयार की जानेवाली है । इस परियोजना का ठेका चीनी प्रतिष्ठान को दिया गया है ।
भारत के द्वारा बांधों का विरोध
भारत ने भी इस विवादित भूभाग पर बांध बनाने का विरोध किया है । पाक अधिकृत कश्मीर के स्थानीय नागरिकों ने भी इस परियोजना का विरोध किया है । स्थानीय नागरिकों में यह भय है कि यहां चीन द्वारा बांध बनाने से इस क्षेत्र पर चीन का प्रभाव बढेगा और स्थानीय लोगों के सामने और अधिक बाधाएं उत्पन्न होंगी ।
(सौजन्य : News Nation)
भारत हिन्दू बहुल देश होकर भी धर्मनिरपेक्ष । कोई इस्लामी देश धर्मनिरपेक्ष हो, तो बताईए – राजा भैय्या, विधायक, उत्तरप्रदेश
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
मधुबनी (बिहार) की मस्जिद से मौलाना इजहार को बंदी बनाया गया ।
Japanese Fans Clean Stadium : मैच समाप्त होने के उपरांत जापानी दर्शकों ने स्टेडियम में पडा कचरा स्वयं उठाकर परिसर को स्वच्छ किया !
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
छोटे शिशुओं को गोमांस भक्षण का परामर्श देने वालों पर अपराध पंजीकृत करें ! – विश्व हिन्दू परिषद