पाकिस्तान केवल २४ घंटे में अपनी बातों से मुकर गया
पाकिस्तान के पूर्व इतिहास को देखते हुए यदि वह अपनी भूमिका से नहीं मुकरे, तो वही आश्चर्य की बात होती ! इसलिए अब भारत पाकिस्तान के विरुद्ध सीधे कार्यवाही कर दाऊद को मारकर विश्व के सामने प्रमाणित करे कि वह पाकिस्तान में ही था और ऐसा कर पाकिस्तान का झूठ उजागर करे !

इस्लामाबाद – कुख्यात गुंडा दाऊद इब्राहिम कराची में है और उस पर प्रतिबंध लगाने की बात बोलनेवाला पाकिस्तान केवल २४ घंटे में अपनी इस बात से मुकर गया है और उसने दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में न होने का दावा किया है । पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि दाऊद के संबंध में प्रसारमाध्यमों ने जो समाचार प्रसारित किया है, वह आधारहीन और दिशाभ्रम करनेवाला है ।
Now, #Pakistan denies presence of #DawoodIbrahim in #Karachi.
(@Geeta_Mohan)#ITVideo pic.twitter.com/oZV2RHVvnj— IndiaToday (@IndiaToday) August 23, 2020
पाकिस्तान ने २२ अगस्त को अपने देश में प्रतिबंधित ८८ आतंकी संगठन और उनके प्रमुख आतंकियों के बैंक खाते और सभी संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है । इन आतंकियों में मसूद अजहर, हाफीज सईद सहित दाऊद इब्राहिम आदि अंतर्भूत हैं । इसमें दाऊद के कराची स्थित घर ‘वाईट हाऊस’ का भी पता दिया गया है । आतंकियों को धन की आपूर्ति करनेवालों पर दृष्टि रखनेवाले ‘फाईनांसियल एक्शन टास्क फोर्स’ ने (‘एफएटीएफ’ ने) पाकिस्तान को ‘ग्रे’ सूची में डाला है । उससे बाहर निकलने के लिए पाकिस्तान को आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही करना आवश्यक हो जाने से उसने यह आदेश दिया है ।
भारत हिन्दू बहुल देश होकर भी धर्मनिरपेक्ष । कोई इस्लामी देश धर्मनिरपेक्ष हो, तो बताईए – राजा भैय्या, विधायक, उत्तरप्रदेश
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
मधुबनी (बिहार) की मस्जिद से मौलाना इजहार को बंदी बनाया गया ।
Japanese Fans Clean Stadium : मैच समाप्त होने के उपरांत जापानी दर्शकों ने स्टेडियम में पडा कचरा स्वयं उठाकर परिसर को स्वच्छ किया !
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
छोटे शिशुओं को गोमांस भक्षण का परामर्श देने वालों पर अपराध पंजीकृत करें ! – विश्व हिन्दू परिषद