केंद्र और राज्य सरकारें हिन्दुत्वनिष्ठों को सुरक्षा प्रदान करें, यही हिन्दुओं की मांग है !

नई देहली – गुप्तचर विभागों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्रीराममंदिर के भूमिपूजन का प्रतिशोध लेने हेतु पाकिस्तान ने भारत में हिन्दुत्वनिष्ठ नेताओं की हत्याएं करने का षड्यंत्र रचा है । इसके लिए पाकिस्तान भारत में रहनेवाले अंतरराष्ट्रीय गिरोहों से संबंधित गुंडों का उपयोग करने के प्रयास में है । उसमें कुख्यात गुंडा तथा अंतरराष्ट्रीय आतंकी दाऊद इब्राहिम गिरोह शामिल है । इसके चलते देश के ३ राज्यों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है ।
भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं की हत्याएं करने का षड्यंत्र रचा गया है । इसी पृष्ठभूमिपर गुजरात के आतंकवादविरोधी दल ने राज्य के भाजपा उपाध्यक्ष तथा पूर्व गृहमंत्री गोरधन जडफिया की हत्या का षड्यंत्र विफल करते हुए इरफान शेख उपाख्य कालिया नामक २४ वर्षीय गुंडे को गिरफ्तार किया है । उसकी गिरफ्तारी की कार्यवाही के समय उसने पुलिसकर्मियोंपर गोलाबारी भी की; परंतु उसमें किसी प्रकार की प्राणहानि नहीं हुई । इरफान मुंबई के चेंबूर का रहनेवाला है और दाऊद गिरोह का गुंडा है । इससे पूर्व गुजरात में गोध्रा कांड के उपरांत हुए दंगे के प्रतिशोध के रूप में पूर्व गृहराज्यमंत्री हरेन पांड्या की हत्या की गई थी ।
भारत हिन्दू बहुल देश होकर भी धर्मनिरपेक्ष । कोई इस्लामी देश धर्मनिरपेक्ष हो, तो बताईए – राजा भैय्या, विधायक, उत्तरप्रदेश
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
मधुबनी (बिहार) की मस्जिद से मौलाना इजहार को बंदी बनाया गया ।
Japanese Fans Clean Stadium : मैच समाप्त होने के उपरांत जापानी दर्शकों ने स्टेडियम में पडा कचरा स्वयं उठाकर परिसर को स्वच्छ किया !
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
छोटे शिशुओं को गोमांस भक्षण का परामर्श देने वालों पर अपराध पंजीकृत करें ! – विश्व हिन्दू परिषद