अनेक संतो के वचनानुसार भारत ही नहीं, तो अखिल जगत में विविध आपत्तियां आयेंगी । अब तो ज्योतिषियों का भी यही कहना है !

नर्इ देहली – १५ अगस्त के दिन भारत की स्वतंत्रता को ७३ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं । इस निमित्त ज्योतिषी सचिन मल्होत्रा ने भारत की कुंडली बनायी है । उसके अनुसार युद्ध के साथ ही किसी वरिष्ट नेता के साथ कोर्इ दु:खद घटना घटने के संकेत हैं । ´ १५ अगस्त के उपरांत कुछ दिनों में चीन भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की सहायता से आक्रमण कर सकता है अथवा अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर सकता है´ ऎसा उनका कहना है ।

अर्थव्यवस्था मे मंदि रहेगी
मल्होत्रा ने कहा कि, ´अर्थव्यवस्था में मंदी बनी रहेगी फलस्वरूप सरकार बाजार में हस्तक्षेप करेगी ऎसा संकेत भी कुंडली से मिल रहा है । शेयर बाजार में मंदी तथा सोने की कीमत में वृद्धि जारी रहेगी ।´
कानून में बडे बदलाव होने की संभावना
उन्होंने आगे कहा कि, ´विवाह संबंधी कानून में बडे बदलाव होने की संभावना है । ´मुस्लिम पर्सनल लॉ´ में सुधार होने की संभावना है । विवाह, संपत्ति, वारिस, दत्तक (गोद लेना) आदि संबंधी नियमों में बडे बदलाव अपेक्षित हैं । जिसके फलस्वरूप सरकार को बडे पैमान पर विरोध का सामना करना पडेगा । सामाजिक बदलावों के कारण देश में बडे पैमाने पर उथल-पुथल होने के संकेत हैं ।
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।
Gorakhpur Cyber Scam : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वृद्ध की ५ लाख रुपये की ठगी
विशेष न्यायालय ने पुलिस उपाधीक्षक की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी !
तुलजापुर के छत्रपति संभाजी महाराज बसस्थानक (पुराना) में असुविधाओं के कारण यात्रियों को कष्ट ।
बाबर, अकबर, हुमायूं आदि आक्रमणकारियों का संग्रहालय बनाकर उनके अत्याचारों को प्रदर्शित किया जाए । – Sangeet Singh Som