
अयोध्या – योगऋषि बाबा रामदेवजी ने यहां यह घोषणा की कि ‘राममंदिर के भूमिपूजन का समारोह हमें देखने को मिला, यह हम सभी का सौभाग्य है । अब देश में रामराज्य लाने हेतु पतंजलि योगपीठ अयोध्या में भव्यदिव्य गुरुकुल का निर्माण करेगा ।’ उन्होंने कहा कि पतंजलि के गुरुकुल में संपूर्ण विश्व से आनेवाले लोग वेद और आयुर्वेद का अध्ययन कर सकेंगे ।
उन्होंने आगे कहा कि ‘आज का दिन ऐतिहासिक है । यह दिन सदा के लिए सभी के स्मरण में रहेगा । मैं आश्वस्त हूं कि राममंदिर के कारण देश में ‘रामराज्य’ की स्थापना होगी ।’
काशी और मथुरा का अतिक्रमण भी दूर होगा !
बाबा रामदेवजी ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि विगत अनेक शतकों में भारत के धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण हुआ है । काशी और मथुरा में हुआ अतिक्रमण भी दूर होगा । भारत के गौरवशाली धार्मिक स्थलों की पुनर्स्थापना की जाएगी ।’
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।
Gorakhpur Cyber Scam : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वृद्ध की ५ लाख रुपये की ठगी
विशेष न्यायालय ने पुलिस उपाधीक्षक की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी !
तुलजापुर के छत्रपति संभाजी महाराज बसस्थानक (पुराना) में असुविधाओं के कारण यात्रियों को कष्ट ।
बाबर, अकबर, हुमायूं आदि आक्रमणकारियों का संग्रहालय बनाकर उनके अत्याचारों को प्रदर्शित किया जाए । – Sangeet Singh Som