भारतपर आरोप लगानेवाला नेपाल चीन के प्रति मौन क्यों है, यह उसे विश्व को नहीं, अपितु अपनी ही नेपाली जनता को बताने की आवश्यकता है । इस बात को नेपाली जनता से छिपाने के सूत्रपर नेपाली राष्ट्रवादी जनता को भी नेपाल की वामपंथी सरकार से प्रश्न करना चाहिए ! इस पूरी घटना को देखते हुए नेपाल सरकार चीन की भीगी बिल्ली बन गया है, यही सत्य है !

नई देहली – नेपाल ने भारत के ३ प्रदेशों को अपना बताकर स्वयं का मानचित्र ही बदल दिया है; किंतु दूसरी ओर चीन ने नेपाल से विश्वासघात करते हुए नेपाल के उत्तर गोरखा के रुई गांवपर अपना नियंत्रण स्थापित किया है । नेपाल की वामपंथी सरकार ने चीन के इस कुकृत्य को छिपाने हेतु ही भारत के ३ प्रदेशोंपर अपना दावा करने का सूत्र प्रस्तुत किया है । हिन्दी समाचार वाहिनी ‘न्यूज२४’ ने यह समाचार दिया है ।
१. रुई गांव में ७२ घर हैं । चीन ने यह गांव उसका है, यह दिखाने हेतु यहां की सीमापर स्थित नेपाल के स्तंभों को हटाया है । वर्तमान में भले ही नेपाल के मानचित्र में यह गांव नेपाल में हो; परंतु वास्तव में इस गांवपर चीन ने नियंत्रण स्थापित किया है ।
२. इतिहासकार रमेश धुंगल ने बताया कि रुई और तेइगा ये दोनों गांव गोरखा जनपद के उत्तर भाग में हैं; परंतु नेपाल की निष्क्रियता के कारण ये गांव अब चीन के नियंत्रणवाले तिब्बत में अंतर्भूत हैं । अभीतक नेपाल ही यहां राजस्व एकत्रित करता था और नेपाल के पास उसकी प्रविष्टियां भी हैं ।
Trump Threatens Iran : … तो ईरान का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगे !
Trump To Visit India : ट्रम्प अगले वर्ष के आरंभ में भारत यात्रा पर आएंगे !
Attack on Bangladeshi Hindus : गोपालगंज जिला में एक ही हिन्दू परिवार के ४ लोगों पर आक्रमण
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
Shoaib Akhtar LeT : पाकिस्तान के भूतपूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई अंत्येष्टि में दिखाई दिए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif