सलमान खान, करण जौहर सहित ८ लोगों के विरुद्ध न्यायालय में शिकायत

पाटलीपुत्र (बिहार) – हिन्दी फिल्मजगत के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के प्रकरण में बिहार के मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने न्यायालय में निर्देशक करण जौहर, संजय लीला भन्साली, एकता कपूर एवं अभिनेता सलमान खान सहित ८ लोगों के विरुद्ध शिकायत प्रविष्ट की है ।
अधिवक्ता ओझा ने अपनी शिकायत में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मूलतः बिहार के थे । उनके साथ अन्याय किया गया । सुशांत से ७ फिल्में वापस ली गई, साथ ही उनकी कुछ फिल्मों को प्रदर्शित नहीं होने दिया । इसके विरुद्ध मैने शिकायत प्रविष्ट की है और जानबूझकर ऐसी स्थिति उत्पन्न करने के कारण ही सुशांत ने आत्महत्या जैसा बडा कदम उठाया । इन सभी के विरुद्ध सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने के प्रकरण में भारतीय दंडसंहिता के अनुच्छेद ३०६, १०९, ५०४ एवं ५०६ के अनुसार शिकायत प्रविष्ट की गई ।
कपडों की दुकान के ट्रायल रूम में कपडे बदल रही महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाने वाले शाहरुख को बंदी बनाया गया
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !