पाक में हिन्दू व्यक्ति की मृतदेह का दाह संस्कार करने हेतु धर्मांध मुसलमानों का विरोध
पाक में हिन्दुओं को जीवित अवस्था में ही नहीं, अपितु मरने के उपरांत भी कैसे प्रताडित किया जाता है, इसका यह उदाहरण है ! पाक में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के संबंध में कोई एक शब्द भी नहीं बोलता, यह ध्यान में रखें ! इस स्थिति को परिवर्तित करने के लिए हिन्दू राष्ट्र ही चाहिए !

दादू (पाकिस्तान) – दादू शहर में एक हिन्दू व्यक्ति की मृतदेह का दाह संस्कार करने के लिए धर्मांध मुसलमानों ने विरोध किया । धर्मांध मुसलमानों ने उक्त हिन्दू व्यक्ति की जलती हुई चिता पर पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयत्न किया ।
यहां केवलराम नामक हिन्दू व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी । दाह संस्कार करने के लिए उसके शव को यहां की श्मशानभूमि पर ले जाया गया । वहां उसे अग्नि दी गई, तब स्थानीय धर्मांध मुसलमानों ने उसका विरोध किया और उपस्थित हिन्दुओं पर आक्रमण किया । उन्होंने जलती चिता पर पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयत्न किया । हिन्दुओं ने आरोप लगाया है कि ‘घटनास्थल पर उपस्थित पुलिस केवल मूक दर्शक बनी रही ।’ इससे संबंधित समाचार ‘रिपब्लिक भारत’ हिन्दू समाचार वाहिनी ने दिया है ।
ईरान-इजराइल के बीच पुनः भडकी युद्ध की आग !
फिलीपींस में ७.८ रिक्टर तीव्रता का भूकंप: १९ लोगों की मौत !
एलन मस्क ने भारत में घटती प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त की ।
Israel Spying : इजराइल कर रहा है ट्रम्प सरकार की जासूसी ! – अमेरिका का आरोप
America Indian Shot Dead : अमेरिका में अज्ञात लोगों द्वारा भारतीय युवक की गोलियां मारकर हत्या
इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !