साधकों के लिए सूचना तथा पाठकों एवं हितचिंतकों से अनुरोध

‘सनातन संस्था तथा संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के नाम से “व्यवसाय का अधिक अच्छे प्रकार से नियोजन करने के लिए तथा आंतरिक समन्वय सुधारने के लिए हम कार्य-संबंधी संवाद हेतु व्हॉट्सएप का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहे हैं”, इस प्रकार के फर्जी ई-मेल कुछ लोगों को प्राप्त हुए हैं ।
सनातन संस्था ने इस प्रकार का कोई भी उपक्रम अथवा व्यवसाय आरंभ नहीं किया है । साथ ही सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजीे केवल साधकों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन तथा ग्रंथ-संकलन की सेवा कर रहे हैं तथा संस्था के नित्य उपक्रमों का दायित्व संस्था के न्यासियों पर है ।
संस्था की ओर से भेजे जाने वाले अधिकृत ई-मेल के अंत में @sanatan.org लिखा होता है, इस ओर कृपया ध्यान दें ।
यदि आपको संस्था की ओर से अथवा संस्था के संतों या साधकों के नाम से इस प्रकार के ई-मेल प्राप्त हों, तो उनका उत्तर न दें । उन्हें केवल जानकारी हेतु [email protected] इस ई-मेल पते पर अग्रेषित करें ।’
– श्री वीरेंद्र मराठे, प्रबंधकीय न्यासी, सनातन संस्था
संपादकीय : गुरुभ्यो नमः ।
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
इरोड (तमिलनाडु) में ‘महासुदर्शन याग’ एवं ‘आयुष्य होम’ भावपूर्ण वातावरण में संपन्न !
साधको, शब्दशक्ति के माध्यम से संदेह फैलाने हेतु सक्रिय सातवें पाताल की बडी अनिष्ट शक्तियों की चाल पहचानकर साधना बढाओ !
स्थानीय स्तर पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव में सहभागी हों !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लें !