
सनातन संस्था ने अध्यात्मशास्त्रीय प्रयोगों द्वारा शोधकार्य कर देवताओं की सात्त्विक नामजप पट्टियों की निर्मिति की है, जिनका उपयोग वास्तुशुद्धि हेतु किया जा सकता है । वास्तु की पूर्व दिशा की दीवार पर श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं हनुमान; पश्चिम दिशा की दीवार पर श्री दुर्गादेवी, उत्तर दिशा की दीवार पर शिवजी एवं दक्षिण दिशा की दीवार पर श्री दत्त एवं श्री गणेश, इन देवताओं की नामजप पट्टियां लगाएं । देवताओं की सात्त्विक नामजप पट्टियां लगाने से वास्तु में स्थित कष्टदायक स्पंदन नष्ट होते हैं । इसलिए वास्तु की सदोष रचना बदलने की आवश्यता नहीं होती अथवा वास्तु में कोई तोडफोड भी नहीं करनी पडती । घर की दीवारें यदि आग्नेय, नैऋत्य इत्यादि उपदिशाओं में हैं, तो उन चारों दीवारों को जोडनेवाली रस्सी बांधकर उक्त अनुसार उचित दिशा में संबंधित देवताओं की नामजप पट्टियां लगाएं । इसे लगाने की पद्धति एवं वास्तुशुद्धि के सुलभ उपायों की जानकारी सनातन-निर्मित वास्तुशुद्धि संच के साथ दिए पत्रक में उपलब्ध है ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड
संपादकीय : राष्ट्र के लिए त्याग करें !
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रामराज्य की स्थापना हेतु की गई सामूहिक प्रार्थना !
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के विद्यालय में ‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान