|
(मॉडल अर्थात वस्त्र, आभूषण अथवा अन्य उत्पादों के विज्ञापन के लिए उन्हें पहनने अथवा प्रदर्शित करनेवाला व्यक्ति)

मेरठ (उत्तरप्रदेश) – यहां की एक हिन्दू मॉडल ने मोहम्मद वसीम एवं उसके परिवार के विरुद्ध १० से ११ वर्ष की अवधि में शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक शोषण करने के गम्भीर आरोप लगाए हैं । पीडित हिन्दू युवती ने बताया कि, उस पर ‘निकाह’ (इस्लामी पद्धति से विवाह) करने के लिए दबाव बनाया गया था । उसकी शिकायत के उपरान्त मेरठ पुलिस ने इस प्रकरण का अन्वेषण (जांच) प्रारम्भ कर दिया है ।
१. पीडित हिन्दू युवती मेरठ के सरधना की निवासी है । वर्ष २०१५-१६ में देहली एवं मुम्बई में मॉडल के रूप में कार्य करते समय उसकी भेंट वसीम से हुई थी । वसीम ने उसे चलचित्र (फिल्म) अभिनेत्री बनाने का लोभ दिखाकर उससे सम्बन्ध प्रस्थापित किए ।
२. पीडिता का आरोप है कि, वह ३ बार गर्भवती हुई थी; परन्तु वसीम ने उसे बलपूर्वक गर्भपात करने के लिए विवश किया था । साथ ही धर्मान्तरण करने के लिए भी उस पर दबाव बनाया था ।
३. आरोपी ने उसकी आजीविका (करियर) बनाने में सहायता करने का आश्वासन देकर उसका आर्थिक शोषण भी किया । उसने उससे अनुमानतः ५० से ६० लाख रुपये ऐंठे । पीडिता ने इस प्रकरण में शिकायत पंजीकृत की है तथा पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला