Ulwe Raigad Bulldozer Action : उलवे (जिला रायगढ) स्थित अवैध मस्जिद को प्रशासन ने गिराया

मस्जिद गिराए जाने के बाद उपस्थित लोगों द्वारा ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए गए ।

उलवे (जिला रायगढ) – यहां के सेक्टर १९ में सरकारी भूखंड पर स्थित अवैध मस्जिद पर सिडको प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए उसे गिरा दिया । २७ मई की रात प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरे निर्माण को मिट्टी में मिला दिया। मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा अतिक्रमणकारियों की याचिका निरस्त किए जाने के बाद वे कानूनी रास्ते ढूंढने का प्रयास कर रहे थे । उससे पहले ही सिडको प्रशासन ने उपरोक्त कार्यवाही की ।

बुलडोजर द्वारा कार्यवाही किए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते हुए परिसर में आनंदोत्सव मनाया । ‘यह सत्य की विजय है’ , ऐसी भावना इस समय सहभागियों ने व्यक्त की ।

संपादकीय भूमिका

  • अवैध मस्जिदें बनाई ही न जाएं , इसके लिए प्रशासन को प्रयास करने चाहिए ।
  • सरकारी भूखंडों पर अतिक्रमण करने का साहस न हो , ऐसा भय निर्माण होना चाहिए ।