पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव कर हनुमान चालीसा का पाठ
भीम सेना पर मंदिर हडपने का आरोप

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) – यहां एक मंदिर के पुजारी पर पॉक्सो एवं एट्रॉसिटी कानूनों के अंतर्गत परिवाद प्रविष्ट होने के उपरांत ब्राह्मण एवं सवर्ण समाज के सहस्त्रों लोग आंदोलन के लिए सडकों पर उतरे । प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव कर हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं निष्पक्ष जांच की मांग की ।
एक ब्राह्मण ने कहा कि यह पूरा प्रकरण एक सुनियोजित षड्यंत्र है । ४५ वर्षीय पुजारी विजय शास्त्री को मिथ्या आरोपों में फंसाया गया है । कुछ लोग मंदिर की बहुमूल्य संपत्ति हडपना चाहते हैं । उनका उद्देश्य पुजारी को भयभीत कर वहां से भगा देना है । जिस लडकी का नाम इस में लिया जा रहा है, वह लडकी मंदिर में खेलने आती थी । पुजारी केवल बच्चों को प्रसाद देते थे ।
मंदिरों के द्वार बंद, समाज में भारी अप्रसन्नता
पुजारी के विरुद्ध प्रविष्ट प्रकरण के विरोध में शाहजहांपुर के अनेकों मंदिरों के द्वार बंद रखे गए । सवर्ण समुदाय के लोगों का कहना है कि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत भी यदि ऐसे मिथ्या परिवादों का सामना करना पड रहा है तो पुजारी सेवा कैसे कर पाएंगे ? आंदोलन के समय वहां उपस्थितकुछ भीम सेना कार्यकर्ताओं को देखकर लोग अधिक भडके । उन्होंने आरोप लगाया कि भीम सेना के कुछ लोग ऐसे हैं जो अनेक घटनास्थलों मे जाकर मिथ्या प्रकरण प्रविष्ट कराते हैं । तदोपरांत समझौते के नाम पर बडी धन राशि ऐऺठी जाती है । इस तरह के हथकंडों से संपूर्ण देश में सवर्ण समाज का उत्पीडन किया जा रहा है । यदि किसी दबाव में आकर अयोग्य कार्रवाई हुई तो पूरा समाज आंदोलन के लिए सडकों पर उतरेगा एवं आंदोलन अधिक तीव्र होगा, प्रदर्शनकारियों ने यह चेतावनी दी ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं