पत्थर एवं लकडी के डंडे से किया आक्रमण

महागांव (यवतमाल जिला) – यहां के बिजोरा टोलनाका के पास गोवंश तस्करों ने गोरक्षक गजानन सुरोशे पर पत्थरों एवं लकडी के डंडों से प्राणघातक आक्रमण किया, जिसमें सुरोशे की मृत्यु हुई । यहां के सीसीटीवी में यह घटना चित्रित हुई है ।
१. रात में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता टोल नाके पर खडे थे । एक पिकअप वाहन में ८ से १० गोवंश होने का संदेह होने से कार्यकर्ताओं ने इस वाहन का पीछा किया । गोतस्करों ने अपने वाहन से धक्का देकर कार्यकर्ताओं का दोपहिया वाहन गिरा दिया, जिसमें दो कार्यकर्ता घायल हुए ।
२. इस समय गोरक्षक गजानन सुरोशे वाहन से जा रहे थे । उन्होंने पिकअप का पीछा किया, तब गोतस्करों ने उनके वाहन पर अंधाधुंध पथराव किया, साथ ही लकडी के डंडे एवं लाठियों से उन पर ्रआक्रमण किया, जिसमें उनकी मृत्यु हुई । यह घटना होने पर गोतस्कर गोवंश को वही छोडकर भाग निकले ।
३. बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उमरखेड पुलिस थानें में बडी संख्या में इकट्ठा होकर आरोपियों को बंदी बनाने की मांग की है । (ऐसी मांग करने की स्थिति आना दुर्भाग्यजनक – संपादक)
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !