|
(घरवापसी अर्थात हिन्दू धर्म में पुनः प्रवेश)

यपुर (छत्तीसगढ़) – राज्य के कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र में लगभग २०० गरीब आदिवासियों ने घरवापसी की । इन लोगों में चर्च के एक पादरी का भी समावेश है, यह विशेष उल्लेखनीय है । कार्यक्रम में पंडरिया की भाजपा विधायक भावना बोहरा उपस्थित थीं । उन्होंने धार्मिक विधियों के साथ आयोजित इस समारोह में आदिवासियों का सनातन धर्म में स्वागत किया । लोगों के पैर धोकर उनका सम्मान भी किया ।
विधायक बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों के सहयोग से लंबे समय से घरवापसी अभियान चलाया जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से इस अभियान का प्रारम्भ हुआ था । अब तक इस क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लगभग ७५० लोगों ने हिन्दू धर्म में पुनः प्रवेश किया है ।
विभिन्न गांवों से घरवापसी करने वालों की संख्या !
१. नेउर वन क्षेत्र के आसपास के गांवों से – ११५ लोग
२. कुई-कुकदुर क्षेत्र से – ७० लोग
३. दमगढ गांव से – ५० लोग
४. कुलहिडोंगरी गांव से – १४० लोग
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न