अधिकांश नागरिक श्रीलंका के !

चेन्नई (तमिलनाडु) – तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बनावटी मतदान करने के आरोप में २५ विदेशी नागरिकों को बंदी बनाया गया है । चुनाव के समय बनावटी प्रपत्र के आधार पर मतदान करने का यह प्रकरण उजागर हुआ है ।
१. पुलिस एवं इमिग्रेशन (अप्रवासन) विभाग की संयुक्त कार्रवाई में चेन्नई, मदुरै एवं अन्य हवाई अड्डों से इन लोगों को उस समय पकडा गया, जब वे भारत छोडकर विदेश जाने की तैयारी में थे । इन विदेशी नागरिकों की उंगलियों पर मतदान के उपरांत लगाई जाने वाली स्थायी स्याही पाई गई । इसके उपरांत उन्हें बंदी बनाकर पूछताछ प्रारंभ की गई ।
२. अन्वेषण संस्था के अनुसार बंदी किए गए लोगों में अधिकांश श्रीलंका के नागरिक हैं, जबकि कुछ ब्रिटेन एवं कनाडा के पारपत्र (पासपोर्ट) धारक भी हैं ।
३. पुलिस के अनुसार कई संदिग्ध चुनाव की घोषणा के तुरंत उपरांत तमिलनाडु आए थे एवं मतदान के उपरांत कुछ दिनों तक राज्य में ही रुके रहे, जिससे उनकी उंगलियों पर लगी स्याही मिट जाए ।
४. संभावना है कि कई विदेशी नागरिक अभी भी भारत में उपस्थित हैं एवं अन्वेषण संस्थाएं ऐसे सभी लोगों की जानकारी का शोध ले रही हैं, जो मतदान से पहले भारत आए थे एवं अब तक वापस नहीं लौटे हैं । इस पूरे प्रकरण का विस्तृत प्रतिवेदन चुनाव आयोग को भेज दिया गया है ।
५. इस प्रकार के प्रकरण पूर्व में भी उजागर हो चुके हैं । वर्ष २०२५ में अप्रवासन अधिकारियों ने चुनाव आयोग से लगभग १०० विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने का अनुरोध किया था ।
६. अन्वेषण में यह पाया गया था कि विदेशी नागरिकों के पास मतदाता पहचान पत्र थे एवं उन्होंने मिथ्या पते के आधार पर मतदान का अधिकार प्राप्त किया था । इस वर्ष भी लगभग ६० विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं ।
७. चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार केवल वही विदेशी मतदाता मतदान कर सकता है, जिसने किसी अन्य देश की नागरिकता स्वीकार नहीं की हो । अनिवासी भारतीय मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए भारतीय नागरिकता बनाए रखना एवं मतदान के समय मूल भारतीय पारपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
Badrinath Dham Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में दान चोरी के प्रकरण में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज
‘मुस्लिम पर्सनल लॉ’ देश के कानून से ऊपर नहीं है ! – इलाहाबाद उच्च न्यायालय