अनेक वर्षों की ‘सुराज्य अभियान’ की मांग को सफलता !
परिवहन मंत्री द्वारा ‘सुराज्य अभियान’ के शिष्टमंडल को आश्वासन !

मुंबई – निजी यात्री परिवहन संचालकों को महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एस.टी.) की दर से ५० प्रतिशत अधिक टिकट दर लेने का शासन निर्णय है । तथापि ग्रीष्मकालीन अवकाश, गणेशोत्सव, दीपावली जैसे उत्सवों के समय निजी बस संचालक तथा ऑनलाइन यात्री निजी ऐप्स मनमानी मूल्य बढ़ा कर यात्रियों को लूट रहे हैं । इस लूट पर अंकुश लगाने हेतु राज्य सरकार कठोर कानून बनाएगी तथा आगामी अधिवेशन में उसे प्रस्तुत करने का हमारा प्रयास है, ऐसा आश्वासन राज्य के परिवहन मंत्री श्री. प्रताप सरनाईक ने ‘सुराज्य अभियान’ के शिष्टमंडल को दिया । ‘सुराज्य अभियान’ द्वारा पिछले अनेक वर्षों से इस संदर्भ में किए गए निरंतर अनुवर्ती प्रयासों को बडी सफलता मिली है ।
“Surajya Abhiyan is working with a selfless spirit!” – Transport Minister @PratapSarnaik
The Minister praised @SurajyaAbhiyan for its selfless and consistent efforts over the years to resolve issues within the Transport Department.
He further added that the detailed study and… pic.twitter.com/XC9AiYoGqZ
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 13, 2026
बैठक के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय एवं मांगें !

१. यात्रियों की लूट रोकने हेतु शासकीय समिति स्थापित की जाएगी । उसमें सुराज्य अभियान के ३ प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया जाएगा ।
२. ‘रेड बस’, ‘मेक माय ट्रिप’ जैसे कुल १८ निजी यात्री ‘ऐप्स’ बंद करने की सूचना पुणे स्थित प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों ने ६ मार्च २०२४ के दिन महाराष्ट्र सरकार को दी है । उसके क्रियान्वयन की मांग ‘सुराज्य अभियान’ ने की थी । इस पर मंत्री महोदय ने सकारात्मक प्रतिसाद दिया ।
३. बस अड्डों पर स्वच्छता, पेयजल तथा प्रसाधन गृह की सुविधा सुधारने हेतु लागू किए गए २ प्रतिशत अधिभार का विनियोग किया जाएगा ।
४. ‘बेस्ट’ तथा ‘एस.टी.’ बसों में दी जाने वाली सूचनाओं में मराठी भाषा की व्याकरण संबंधी त्रुटियों को सुधारने का आश्वासन भी मंत्री महोदय ने दिया ।
५. निगम के बस डिपो की ७० प्रतिशत दूरभाष सेवाएं बंद होने के कारण यात्रियों को एस.टी. सेवा का अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है, इस समस्या पर परिवहन मंत्री श्री. सरनाईक ने निगम के अधिकारियों को ‘टोल फ्री’ क्रमांक प्रारंभ करने का आदेश दिया ।
To end the "loot" by private bus operators, the MAHA Transport Minister promised a new law in the upcoming session.
A high-level delegation of @SurajyaAbhiyan met #Maharashtra's Transport Minister, @PratapSarnaik, to address the rampant exploitation of commuters by private bus… pic.twitter.com/41CzLZ7XZj
— Surajya Abhiyan (@SurajyaAbhiyan) May 13, 2026
बैठक में उपस्थित गणमान्य एवं पदाधिकारी !
मंत्रालय में परिवहन विभाग से संबंधित विविध विषयों पर आयोजित बैठक में परिवहन मंत्री श्री. प्रताप सरनाईक, परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, महाराष्ट्र राज्य परिवहन मार्ग निगम के अधिकारी, साथ ही हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट, ‘सुराज्य अभियान’ के महाराष्ट्र समन्वयक श्री. अभिषेक मुरुकटे, समन्वयक डॉ. अंजेश कणगलेकर, श्री. सतीश सोनार, श्री. रवि नलावडे आदि पदाधिकारी उपस्थित थे ।
‘सुराज्य अभियान’ निष्काम भावना से कार्यरत है ! – परिवहन मंत्री![]() परिवहन मंत्री सरनाईक ने आगे कहा कि, ‘सुराज्य अभियान’ पिछले कुछ वर्षों से परिवहन विभाग की अनेक समस्याओं को सुलझाने हेतु अत्यंत निष्काम भावना से प्रयत्न कर रहा है । उनके इन प्रयत्नों की हम प्रशंसा करते हैं । ‘सुराज्य अभियान’ द्वारा किए गए गहन अध्ययन का परिवहन विभाग को निश्चित ही लाभ होगा । |
सुराज्य अभियान
पता : श्री. अभिषेक मुरुकटे, ‘सुखठणकर रिट्रिट’, फ्लॅट क्र. एजी-४, चित्तार भाट, नागेशी, फोंडा, गोवा. पिन – ४०३४०१ संपर्क : ९८६७५५८३८४ ई-मेल : [email protected] वेबपेज : hindujagruti.org/surajya-abhiyan ‘एक्स’ : @SurajyaAbhiyan Instagram : surajyaabhiyan |


Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
Ramdas Athawale : (और इनकी सुनिए…) ‘अवैध मद्यभट्टियों को अधिकृत करने पर सरकार को राजस्व प्राप्त होगा !’
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे