
मुंबई, १२ मई (संवाददाता) – महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को सनातन संस्था की ओर से १७ मई को आयोजित किए जा रहे श्री राजमातंगी महायज्ञ का निमंत्रण दिया गया । सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस एवं हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने १२ मई को राजभवन में राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस महायज्ञ के लिए निमंत्रण दिया ।
Hon’ble Governor of Maharashtra, Shri. Jishnu Dev Varma Ji (@Jishnu_Devvarma), has been cordially invited as the Chief Guest for the sacred 🔥“Shri #Rajamatangi Mahayagya” organized by Sanatan Sanstha for the welfare of the nation, preservation of Dharma, and the spiritual… pic.twitter.com/QdW5WjRdoG
— Sanatan Sanstha (@SanatanSanstha) May 12, 2026
इस अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने ‘यज्ञ में आने का प्रयास करूंगा’, ऐसा आश्वासन दिया । इस अवसर पर सनातन संस्था की श्रीमती धनश्री केळशीकर, श्री. अशोक दाभोलकर एवं श्री. प्रीतम नाचणकर उपस्थित थे ।

इस अवसर पर श्री. चेतन राजहंस ने राज्यपाल को सनातन संस्था के कार्य की संक्षेप में जानकारी दी, साथ ही उन्हें रामनाथी (गोवा) के सनातन संस्था के आश्रम में आने का निमंत्रण दिया । इस अवसर पर श्री. राजहंस ने राज्यपाल को सनातन के ग्रंथ भी भेंट किए ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल