
वॉशिंगटन (अमेरिका) – ‘फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ (एफ्.बी.आई. – केंद्रीय अन्वेषण विभाग) ने सूचित किया है कि कैलिफोर्निया के आर्केडिया नगर की महापौर इलिग वांग (आयु ५८ वर्ष) पर चीन के अभिकर्ता (हस्तक) के रूप में कार्य करने का अभियोग केंद्रीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है । इस प्रकरण में उन्हें १० वर्षों के कारावास का दंड हो सकता है ।
एफ्.बी.आई. के मतानुसार, वर्ष २०२० के अंत से २०२२ तक इलिग वांग ने चीनी सरकारी अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य किया । उन्होंने अमेरिका में चीन के हितों को प्रोत्साहन देने हेतु अनेक उपक्रम संचालित किए । उन्होंने ‘यूएस न्यूज सेंटर’ नामक संकेतस्थल (वेबसाइट) के माध्यम से अमेरिका में चीन के समर्थन में प्रचार किया । यह संकेतस्थल स्वयं को स्थानीय चीनी-अमेरिकी समुदाय हेतु समाचारों का स्रोत बताता था । वास्तव में वांग एवं उनके सहयोगी चीनी अधिकारियों से निर्देश प्राप्त करते थे तथा संकेतस्थल पर उनकी इच्छानुसार विषय-वस्तु प्रसारित करते थे ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
Chhattisgarh High Court : विद्यालयों में गायत्री मंत्र के पाठ संबंधी निर्देश देनेवाले परिपत्र को चुनौती देनेवाली याचिका उच्च न्यायालय ने निरस्त की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !