
पुणे – फरासखाना पुलिस ने बुधवार पेठ परिसर में अवैध रूप से निवास करने वाली ५ बांग्लादेशी महिलाओं को बंदी बनाया है । जांच दल ने ११ मई की रात्रि १ से प्रातः ९ बजे की अवधि में बुधवार पेठ स्थित ‘रेड लाइट एरिया’ में ‘कोंबिंग ऑपरेशन’ (धरपकड अभियान) चलाया । विशेष यह है कि ‘परिमंडल १’ के पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश रावले द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात विगत ११ महीने में कुल ९४ बांग्लादेशी नागरिकों को विविध कार्यवाहियों में बंदी बनाया गया है । बताया गया है कि यह कार्रवाई भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर चलती रहेगी ।
सीमा लांघकर घुसपैठ एवं वेश्याव्यवसाय !
इन महिलाओं ने बांग्लादेश सीमा का अवैध रूप से उल्लंघन कर भारत में प्रवेश किया था । पेट पालने हेतु वे बुधवार पेठ परिसर में वेश्याव्यवसाय कर रही थीं । उनके बांग्लादेशी होने के प्रमाण प्राप्त होने के पश्चात पुलिस ने उन्हें अधिकार में लेकर उन पर वैधानिक कार्रवाई की ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari