उज्जैन में ‘कालायन-वैदिक घडी उद्घोषणा’ कार्यक्रम में सद्गुरु डॉ. पिंगळेजी का सहभाग

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश एवं राजस्थान यात्रा

(बाएं से) सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी,श्री. भैय्याजी जोशी एवं उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठ

उज्जैन (मध्य प्रदेश) – हाल ही में उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में ‘कालायन-वैदिक घडी उपक्रम संकल्प’ की विधिवत घोषणा का कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति रही ।

इस अवसर पर मंच पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे : राष्ट्रीय कार्यकारिणी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के सदस्य श्री भैय्याजी जोशी, कांची कामकोटि पीठ के पू. स्वामी नृसिंह विजयेंद्र सरस्वती, सोमयाग के प्रमुख आचार्य आपटे गुरुजी, महर्षि सांदीपनी वेदविद्या प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. विरूपाक्ष । इस कार्यक्रम में कालायन परिवार की ओर से हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु
डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर श्री विभास उपाध्याय भी उपस्थित थे ।

सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की आदरणीय श्री. भैय्याजी जोशी से सौहार्दपूर्ण संवाद

इस कार्यक्रम के निमित्त सद्गुरु डॉ. पिंगळेजी ने आदरणीय भैय्याजी जोशी से सौहार्दपूर्ण संवाद किया । इस निमित्त उन्होंने श्री. जोशी को ‘धर्मशिक्षा फलक’ ग्रंथ भेंट किया ।