महाराष्ट्र में १० वीं कक्षा में छात्राओं के उत्तीर्ण होने का अनुपात ९४.९६ प्रतिशत ।

मुंबई – महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग का (१० वीं कक्षा का) एकत्रित परिणाम ९२.०९ प्रतिशत रहा है । राज्य में १० वीं कक्षा के १६ लाख १५ सहस्र ४८९ छात्रों ने परीक्षा दी थी, उनमें से १४ लाख २० सहस्र ४८६ छात्र उत्तीर्ण हुए । पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर एवं कोंकण इन ९ मंडलों में कोंकण विभाग पहले स्थान पर रहा । इस विभाग के परिणाम ९७.६२ प्रतिशत रहे हैं । अन्य विभागों में कोल्हापुर विभाग ९५.४७ प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि मुंबई विभाग ९४.९७ प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर है । १० वीं कक्षा की परीक्षा के परिणामों में छात्राओं ने बाजी मारी है । छात्राओं के उत्तीर्ण होने का अनुपात ९४.९६ प्रतिशत, जबकि छात्रों के उत्तीर्ण होने का अनुपात ८९.५६ प्रतिशत रहा है ।
सबसे चौंकानेवाला परिणाम मराठी भाषा के संदर्भ में है । इस परीक्षा में प्रथम भाषा के रूप में मराठी भाषा चुनकर परीक्षा देनेवाले राज्य के १० लाख ८७ सहस्र ६९९ छात्रों में से ८० सहस्र ८०३ छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं । १० वीं कक्षा की परीक्षा में द्वितीय एवं तृतीय भाषा के रूप में गुजराती भाषा चुननेवाले ३०२ छात्रों का परिणाम १०० प्रतिशत, जबकि द्वितीय एवं तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत भाषा को चुननेवाले ९६ सहस्र ३३१ छात्रों में से ९५ सहस्र ५७१ अर्थात ९९.२१ प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं । राज्य के ४१ सहस्र ६५ छात्रों को ‘ए.टी.के.टी.’ (अलाऊड टू कीप टर्म्स अर्थात् १-२ विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र को अगली कक्षा में बैठने की अनुमति देना) दी गई है ।
विशेष
१. राज्य के १७९ छात्रों ने पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं । उनमें लातूर विभाग के छात्रों की संख्या सबसे अधिक है ।
२. राज्य के ६ सहस्र ६१२ विद्यालयों के परिणाम १०० प्रतिशत रहे हैं ।
शेष विभाग के अनुसार आंकडे निम्न प्रकार से हैं –
पुणे – ९४.२४ प्रतिशत
नागपुर : ८९.०७ प्रतिशत
अमरावती : ९०.५० प्रतिशत
नासिक : ९०.५३ प्रतिशत
लातूर : ८८.४२ प्रतिशत
छत्रपति संभाजीनगर : ८८.४१ प्रतिशत
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।