ट्रम्प द्वारा ‘हॉर्मुज’ का ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प’ के रूप में नामकरण !
(स्ट्रेट अर्थात जलडमरू मध्य , अर्थात दो बडे जलमार्गों को जोडनेवाला संकरा जलमार्ग)

वॉशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ सामाजिक माध्यम पर अपनी ही एक पुरानी पोस्ट पुनः प्रसारित (रिपोस्ट) की है । उसमें एक चित्र है , जिस पर ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ का नाम परिवर्तित कर उसका उल्लेख ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प’ ऐसा किया गया है । हास्यास्पद यह है कि जिस उपयोगकर्ता की मूल पोस्ट ट्रम्प ने प्रसारित की , उस उपयोगकर्ता ने वह पोस्ट पहले ही मिटा दी (‘डिलीट’ कर दी) है ।
अमेरिका द्वारा हॉर्मुज पर नाकाबंदी करने से ईरान की कठिनाइयां पहले ही बढ गई हैं । उसे अपना ही तेल एवं अन्य सामग्री निर्यात करने में बाधाएं उत्पन्न हुई हैं । ट्रम्प का दावा है कि बम फेंककर नहीं , अपितु ऐसी नाकाबंदी के कारण ईरान सीधे मार्ग पर आ जाएगा एवं अपना परमाणु कार्यक्रम बन्द कर देगा । ट्रम्प ने आगे कहा कि बमबारी की तुलना में नाकाबंदी कहीं अधिक प्रभावी प्रमाणित होती है । ईरान अत्यंत विकट परिस्थिति में फंस गया है एवं उसकी श्वास रुक रही है । उसकी परिस्थिति और भी बिगडनेवाली है ।
ईरान के ऊर्जा प्रकल्पों का कामकाज ठप्प होने की कगार पर आ गया है एवं तेल का निर्यात न कर पाने के कारण वहां की सरकार पर बड़ा दबाव आया है , ऐसा दावा भी ट्रम्प ने किया ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु