‘जैश-ए-मोहम्मद’ द्वारा भर्ती अभियान ।

चंडीगढ (पंजाब) – पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ तथा ‘लश्कर-ए-तैयबा’ महिला आत्मघाती समूहों के लिए बडी संख्या में भर्ती कर रहे हैं । जम्मू-कश्मीर में आक्रमण के लिए इन महिला आत्मघाती समूहों को तैयार किया जा रहा है । इन महिला समूहों की एक महत्वपूर्ण बैठक से संबंधित गुप्त जानकारी तथा तस्वीरें प्राप्त हुई हैं । इन आत्मघाती समूहों को तैयार करने का उत्तरदायित्व ‘जमात-उल-मोमिनात’ नामक ‘जैश-ए-मोहम्मद’ की महिला शाखा को सौंपी गई है । इन आतंकवादियों द्वारा अमरनाथ यात्रा के महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है । इस घटना से सीमा सुरक्षा बल सतर्क हो गया है एवं हाल ही में श्रीनगर में एक महिला सहित ४ आतंकवादियों को बंदी बनाया गया है ।
गुप्त एजेंसियों से जुडे अधिकारियों के अनुसार, १८ अप्रैल को पाकिस्तान में आयोजित महिला आत्मघाती समूहों की भर्ती तथा प्रशिक्षण शिविरों से संबंधित विस्तृत जानकारी पहले ही केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंप दी गई थी । सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना का ध्यान भी वर्तमान में ऐसे महिला आत्मघाती समूहों को तैयार करने पर केंद्रित है ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan