१५ से २५ मई के मध्य अंडमान में, तथा २५ मई तक केरल में पहुंचेगा !

नई देहली – इस वर्ष देश में मानसून सामान्य से शीघ्र जाएगा , ऐसा अनुमान वेधशाला ने व्यक्त किया है । मौसम विशेषज्ञों का कथन है कि मानसून १५ से २५ मई के कालावधी में अंडमान में, तथा २५ मई तक केरल में पहुंच जाएगा । हिंद महासागर में अनुकूल परिवर्तनों एवं ‘अल नीनो’ का प्रभाव न्यून होने के कारण मानसून हेतु पोषक वातावरण निर्मित हुआ है । इतना ही नहीं, अपितु यह मानसून अपनी औसत समय-सीमा से पूर्व एवं तीव्र गति से आगे बढेगा, ऐसी सूचना भी दी गई है । परिणामस्वरूप मई मास के अंतिम सप्ताह में दक्षिण भारत में मूसलाधार वर्षा की संभावना है ।
वर्तमान में महाराष्ट्र के २२ नगरों में तापमान का स्तर ४० अंश से ऊपर अंकित किया गया है । विदर्भ में, विशेषतः अकोला में ४६.९ अंश तापमान अंकित हुआ है ।
🌧️ Early Monsoon Relief Incoming! 🌧️
India may see an early monsoon arrival this year. Forecasts suggest it could reach the Andaman Islands between May 15–25 and Kerala by May 25.
🔥 This comes as heat waves scorch 11 states, with Banda (UP) hitting 47.4°C and several regions… pic.twitter.com/F93RsMlCm6
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 27, 2026
क्या है ‘अल-नीनो’ ?
‘अल नीनो’ प्रशांत महासागर में उत्पन्न होने वाली एक मौसमी स्थिति है, जिसका वाष्पयुक्त मानसूनी पवनों पर प्रभाव पडता है । ‘अल नीनो’ का परिणाम विभिन्न देशों की जलवायु पर होता है । दक्षिण अमेरिका के पेरू एवं निकटवर्ती देश, साथ ही अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत तथा प्रशांत महासागर से जुडे अनेक देशों को ‘अल नीनो’ का आघात सहन करना पडता है ।
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।