
ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश के सुरक्षा दलों ने एक बडे आतंकी षड्यंत्र को विफल कर दिया है । बांग्लादेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रसारित एक गुप्तचर परिपत्र से यह जानकारी सामने आई है । इस षड्यंत्र का लक्ष्य देश की प्रमुख संस्थाएं थीं, जिनमें संसद, सेना एवं पुलिस प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थल, मनोरंजन केंद्र तथा ढाका का प्रसिद्ध शाहबाग क्षेत्र सम्मिलित था ।
सेना से निष्कासित सैनिकों से संबंध
प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुडे इश्तियाक अहमद तथा अबू मोहम्मद नामक दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद इस षड्यंत्र का खुलासा हुआ । पूछताछ में पता चला कि ये दोनों सेना से पदच्युत किए गए दो सैनिकों के संपर्क में थे । आरोपियों ने विस्फोटक, देसी बम तथा धारदार हथियारों का उपयोग कर देशभर के महत्वपूर्ण स्थलों पर आक्रमण की योजना बनाई थी ।
बांग्लादेश वायुसेना में भी आतंकियों की घुसपैठ
कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश वायुसेना के गुप्तचर विभाग ने वायुसेना के अधिकारियों तथा सैनिकों के तेहरी-ए-तालिबान पाकिस्तान नामक आतंकी संगठन से संबंध होने का खुलासा किया था । इसके पश्चात विभाग ने वायुसेना के तीन प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी कर दो अधिकारियों तथा दस सैनिकों को गिरफ्तार किया । इस कार्यवाही से पहले ही १० से १२ सैनिक फरार हो चुके थे, जिनमें से कुछ पाकिस्तान, तुर्की, न्यूजीलैंड तथा पुर्तगाल पहुंच गए हैं । अब यह जांच की जा रही है कि क्या थलसेना तथा नौसेना के सैनिकों के भी आतंकी संगठनों से संबंध हैं ।
Trump Warns Iran : हमारे सैनिकों को हाथ भी लगाया, तो युद्ध भडकेगा ।
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।