
नागपुर – भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा , इस बारे में किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए । एक समय ऐसा था जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर शंका जताते थे । मंदिर बनना असंभव माना जाता था , परन्तु आज वह मंदिर सबके सामने साकार रूप में खडा है । उसी प्रकार भारत का विश्वगुरु के रूप में पुनरुत्थान भी पूरी तरह निश्चित है , ऐसा वक्तव्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने दिया ।
उन्होंने यह बात यहां ‘नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट’ परिसर में बनाए जा रहे ‘भारत दुर्गा शक्ति स्थल’ मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में कही । इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , स्वामी अवधेशानंद गिरी , स्वामी मित्रानंदजी महाराज , साध्वी ऋतंभरा तथा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित अनेक धार्मिक प्रतिष्ठत व्यक्ति उपस्थित थे ।
प.पू. सरसंघचालक आगे बोले –
1. देश के भविष्य को लेकर संदेह न रखें । साहस और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जिएं ।
2. यदि लोग अपने संकल्प के अनुसार आगे बढेंगे , तो भारत अधिक सशक्त बनेगा ।
3. भारत का विश्वगुरु बनने का सपना निरंतर प्रयास तथा सामूहिक अनुशासन के माध्यम से साकार होगा ।
4. भारत को वास्तव में समझना है , तो उसे अपनी संस्कृति और सनातन मूल्यों के दृष्टिकोण से देखना होगा । पिछले 150 वर्षों में विकसित पाश्चात्य विचारों के माध्यम से भारत को समझा नहीं जा सकता । इसके लिए विदेशी विचारधाराओं की परतों को पहले हटाना होगा
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !