झारखंड में शिक्षकों के लिए ‘तनाव मुक्ति के लिए आध्यात्म’ विषय पर मार्गदर्शन !

बोकारो (झारखंड) – यहां के पूज्य तपस्वी जगजीवन महाराज सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसमें सनातन संस्था द्वारा ‘तनाव मुक्ति के लिए अध्यात्म’ विषय पर प्रवचन आयोजित किया गया । इस प्रवचन का २५ से अधिक शिक्षकों ने लाभ लिया ।
संस्था के साधक श्री रणजीत प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में शिक्षकों पर कार्यभार, विद्यार्थियों की अपेक्षाएं एवं पारिवारिक दायित्व के कारण मानसिक तनाव बढता जा रहा है। ऐसे में केवल बाह्य उपायों से नहीं, अपितु नामजप, प्रार्थना एवं सकारात्मक विचारों के द्वारा ही स्थायी रूप से तनाव पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नियमित साधना से मन स्थिर रहता है तथा कार्य में एकाग्रता एवं संतुलन आता है ।

प्रवचन के उपरांत उपस्थित सभी शिक्षकों ने विषय को अत्यंत उपयोगी बताते हुए सकारात्मक प्रतिसाद दिया । साथ ही, संस्था द्वारा आयोजित ऐसे आध्यात्मिक प्रवचन नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, इसके लिए भी उन्होंने प्रयास करने की इच्छा व्यक्त की । इस अवसर पर संस्था के साधक श्री रणजीत प्रसाद ने उपस्थित सभी को संस्था का परिचय दिया ।
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।