|

मुंबई – गोरेगांव स्थित ‘नेस्को सेंटर’ में आयोजित एक प्रतिष्ठित संगीत कार्यक्रम (म्यूजिक कॉन्सर्ट) में ‘एम.डी.एम.ए.’ नामक मादक पदार्थ का बडे प्रमाण पर उपयोग किया गया । इसके अत्यधिक सेवन के कारण २८ वर्षीय युवक तथा २४ वर्षीय युवती की मृत्यु हो गई । इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सदोष मानव हत्या का अपराध दर्ज किया है । कुछ युवक-युवतियों ने मद्य का सेवन किया, उसमें से कई बेहोश हो गए । उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इस प्रकरण में ६ लोगों को बंदी बनाया गया , जिनमें मुख्य रूप से ‘नेस्को’ के आयोजक सनी जैन, आकाश समल, प्रबंधक बालकृष्ण कुरुप, रौनक खंडेलवाल के साथ मादक पदार्थ विक्रेता, आनंद पटेल तथा प्रतीक पांडे सम्मिलित हैं । इन्हें १६ अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है ।
🚨 Mumbai NESCO Concert Tragedy 🚨
Two MBA students (a 24-year-old woman & a 28-year-old man) lost their lives, while another student remains in critical condition.
Six people have been arrested.
This tragedy shows how dangerous the growing drug culture among the youth has… pic.twitter.com/FXk177Z3dm
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 14, 2026
इस कार्यक्रम में ३ से ४ हजार युवक-युवतियां उपस्थित थे । नृत्य करते समय कुछ लोगों की तबीयत अचानक बिगड गई । बताया जा रहा है कि उन युवाओं को पीले रंग की गोलियां दी गई थीं । एक अन्य छात्र की हालत अत्यंत गंभीर है तथा उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है ।
भाजपा के नेता चंद्रशेखर बावनकुळे ने कहा, “मादक पदार्थों के विरुद्ध सरकार व्यापक स्तर पर कार्यवाही कर रही है । आरोपियों को पकडने के लिए हमने मजबूत तंत्र तैयार किया है, जिससे उनकी शीघ्र गिरफ्तारी संभव होगी ।”
‘एम.डी.एम.ए.’ मादक पदार्थ के दुष्प्रभाव :यह मादक पदार्थ गोली या पाउडर के रूप में उपलब्ध होता है । इसके सेवन से ऊर्जा तथा उत्साह बढता है तथा हृदय की धडकन तेज हो जाती है । कई बार इससे शरीर के अंगों के विफल होने का खतरा रहता है । मानसिक अवसाद भी हो सकता है तथा गंभीर स्थिति में मृत्यु तक हो सकती है । |
संपादकीय भूमिका
|
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न