पुलिस ने विधि-व्यवस्था का तर्क देकर सभा की अनुमति देना अस्वीकार किया था

नांदेड – भाग्यनगर स्थित ‘श्रीराम युवा सेना’ के संस्थापक-अध्यक्ष विधायक टी. राजा सिंह की ४ अप्रैल को बिलोली, नांदेड में सायंकाल ६.३० बजे होने वाली सभा को विधि एवं व्यवस्था का कारण बताकर बिलोली पुलिस ने अनुमति देने से मना कर दिया था । इसे मुंबई उच्च न्यायालय की संभाजीनगर खंडपीठ में चुनौती दी गई । यहां हिन्दू विधिज्ञ परिषद के अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी ने पक्ष रखते हुए सरकारी पक्ष के सभी तर्कों को युक्तिपूर्वक खंडित कर दिया । दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात न्यायमूर्ति संदीपकुमार सी. मोरे एवं आबासाहेब डी. शिंदे की खंडपीठ ने विधायक टी. राजा सिंह की बिलोली सभा को अनुमति प्रदान की ।
इस संदर्भ में सरकारी पक्ष द्वारा प्रस्तुत सूत्र :
१. विधायक टी. राजा सिंह की पूर्व सभाएं ‘हेट स्पीच’ (द्वेषपूर्ण भाषण) रही हैं, जो हिन्दू -मुसलमानों के मध्य वैमनस्य बढाने वाली हैं, साथ ही उनके विरुद्ध इस संदर्भ में अभियोग भी पंजीकृत हैं ।
२. श्रीरामनवमी के कालखंड में विधि एवं व्यवस्था बिगडने की संभावना है तथा १३ से २७ मार्च की अवधि में महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम १९५१ की धारा ३७ (१) (३) के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू है ।
पू. सुरेश कुलकर्णी द्वारा किए गए युक्तिवाद के कुछ मुख्य सूत्र :

१. कुछ हिन्दू-विरोधी संगठनों ने बाधा डालने का प्रयास किया । तथापि, इससे पूर्व चोपडा -जलगांव, छत्रपती संभाजीनगर, मीरा-भायंदर-मुंबई, पुसद एवं यवतमाल में संपन्न हुई सभाओं को उच्च न्यायालय ने अनुमति दी थी, साथ ही इन सभाओं में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई ।
२. इस संदर्भ में उच्च न्यायालय ने (क्रिमिनल डब्लू.पी. – ३६९/२०२४, ८६६/२०२५, ५९४/२०२४) आदेश निर्गत किए हैं । साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस विषय में समय-समय पर मार्गदर्शक निर्देश दिए हैं ।
३. याचिकाकर्ता एवं विधायक टी. राजा सिंह ने शांति बनाए रखने का शपथ-पत्र देने की इच्छा दर्शाई है ।
विधायक टी. राजा सिंह की उपस्थिति में निर्विघ्न संपन्न होगी सभा !इस सभा का आयोजन धर्म, संस्कृति एवं हिन्दू एकता का संदेश देने हेतु किया गया है । आयोजकों ने क्षेत्र के हिन्दू बंधुओं से भारी संख्या में सम्मिलित होने का आवाहन किया है । उच्च न्यायालय के इस निर्णय से हिन्दू समाज में उत्साह का संचार हुआ है तथा सभा निर्विघ्न तथा भव्य रूप से संपन्न होगी, ऐसी आशा आयोजकों ने व्यक्त की है । |
संपादकीय भूमिकाकानून तथा व्यवस्था का कारण देकर सदैव हिन्दुओं की ही सभाओं में बाधा क्यों उत्पन्न की जाती है ? हिन्दू बहुल भारत में हिन्दू सभाएं नहीं करेंगे, तो क्या पाकिस्तान में करेंगे ? केंद्र एवं राज्य में हिन्दुत्वनिष्ठ विचारधारा की सरकार होते हुए भी पुलिस प्रशासन ऐसी कार्रवाई जानबूझकर किसके परामर्श पर करता है ? इसकी जांच करना भी आवश्यक है ! |
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का डेढ करोड रुपये से अधिक मूल्य का भंडार हस्तगत
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!