साधकों को सूचना तथा पाठकों से निवेदन !
सनातन ने अब तक गुरुकृपायोग के अंतर्गत विभिन्न साधना पद्धतियों की जानकारी देनेवाले ग्रंथ प्रकाशित किए हैं, साथ ही ‘सनातन प्रभात’ के माध्यम से भी पाठकों को उनकी जानकारी दी है । आगामी काल में जिज्ञासुओं को अध्यात्म एवं विभिन्न साधना पद्धतियों की और अधिक विस्तृत जानकारी देना संभव हो; इसके लिए उससे संबंधित लेखन का संकलन करने का कार्य किया जा रहा है । जिन समाचार-पत्रों में, साप्ताहिक, पाक्षिक अथवा मासिक जैसे नियतकालिकों में इस संदर्भ में लेख प्रकाशित हुए हैं, साथ ही वैसे ग्रंथ किसी के पास हों, तो उन्हें निम्नलिखित पते पर भेजें ।
नियतकालिक/ग्रंथ भेजते समय ये सूत्र ध्यान में रखें –
१. ऐसे नियतकालिक/ग्रंथ जानबूझकर खरीदकर न भेजें ।
२. नियतकालिक/ग्रंथ भेजने से पूर्व, क्या वे पहले से सनातन के पास उपलब्ध हैं ?, इसकी निश्चिति करने के लिए यहां उल्लेखित ई-मेल पते पर नियतकालिकों की / ग्रंथों की सूची भेजें । सूची भेजते समय नियतकालिक/ग्रंथ का नाम, प्रकाशन का दिनांक, भेजनेवाले का नाम एवं संपर्क क्रमांक का उल्लेख करें । संबंधित साधकों द्वारा उस संदर्भ में पुष्टि किए जाने के उपरांत ही संबंधित नियतकालिक /ग्रंथ गोवा के मुख्य कार्यालय में भेजें ।
३. ये नियतकालिक/ग्रंथ संभवतः मराठी भाषा में होने चाहिए ।
४. पैसे व्यय कर नियतकालिक डाक से न भेजें । आपके क्षेत्र से कोई साधक गोवा आ रहा हो, तो उसके साथ भेजें अथवा सनातन के निकटतम सेवाकेंद्र में जमा करें ।
| साधक का नाम एवं ई-मेल पता
श्री. अमोल बधाले, [email protected] ‘सनातन आश्रम’, २४/बी, रामनाथी, बांदिवडे, फोंडा, गोवा पिन – ४०३४०१ |

साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें तथा अपरिहार्य परिस्थिति में ही आध्यात्मिक स्तर के उपाय करके रात्रि-यात्रा करें !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?
केरल में दीपप्रज्वलन का विवाद : राष्ट्रीय व्यक्तित्व की आत्मा संस्कृति है या धर्म ?