Doordarshan : दूरदर्शन के निःशुल्क चैनल्स देखने के लिए अब ‘सेट-टॉप बॉक्स’की आवश्यकता नहीं रहेगी !

केंद्र सरकार की घोषणा

(‘सेट-टॉप बॉक्स’ अर्थात टी.वी. को जोडा जानेवाला एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जिसकी सहायता से केबल, डिश (DTH) अथवा इंटरनेट से आनेवाले डिजिटल टीवी सिग्नल टीवी पर देखे जा सकते हैं ।)

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री. अश्विनी वैष्णव

नई देहली – ‘दूरदर्शन’ के ‘फ्री डिश चैनेल्स’ देखने के लिए इसके आगे किसी भी अलग ‘सेट-टॉप बॉक्स’की आवश्यकता नहीं रहेगी, ऐसी जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री. अश्विनी वैष्णव ने दी । उन्होंने ‘इन-बिल्ट सैटेलाईट ट्यूनर’ तथा ‘स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाईड’ से युक्त नए टीवी प्रस्तुत किए हैं ।

अब तक ‘फ्री डिश’ देखन के लिए टीवी के साथ एक स्वतंत्र सेट-टॉप बॉक्स लगाना पडता था; परंतु अब नई तकनीक के कारण टीवी में पहले से सैटेलाईट ट्यूनर लगा होगा, जिसके कारण टीवी संच सीधे सैटेलाईट के सिग्नल पकड पाएगा । उसके लिए ग्राहकों को अलग से सेट-टॉप बॉक्स खरीदने के लिए खर्चा नहीं करना पडेगा ।