|

नई देहली – पश्चिमी देशों की स्थिति चिंताजनक है । इस युद्ध को ३ सप्ताह से अधिक समय हो गया है । इससे लोगों के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड रहा है । अतः संपूर्ण विश्व युद्ध की समाप्ति के लिए कामना कर रहा है । भारत के समक्ष भी इस युद्ध के कारण चुनौती उत्पन्न हुई है । इसलिए इस संकट के विरुद्ध सभी को एकजुट होना चाहिए, ऐसा आवाहन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में युद्ध के संदर्भ में बोलते हुए किया ।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत सूत्र
१. जब से यह युद्ध प्रारंभ हुआ है, तब से प्रभावित देश के प्रत्येक भारतीय को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है । मध्य-पूर्व के अनेक राष्ट्राध्यक्षों से चर्चा की गई है । सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है । इस कालखंड में कुछ लोगों की मृत्यु हुई है तथा कुछ घायल हुए हैं । ऐसी कठिन परिस्थिति में उनके परिजनों को आवश्यक सहायता दी जा रही है ।
🚨 PM Modi in Lok Sabha on War Crisis
War presents a challenge for India – but preparedness is key 🇮🇳
Global conflict continues to impact lives 🌍⚠️
🔹 Safety first: Indians in Gulf nations being protected; constant diplomatic coordination
🔹 3.75 lakh+ Indians brought back… pic.twitter.com/g7hRCjJzXI
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 23, 2026
२. युद्ध प्रारंभ होने से अब तक ३ लाख ७५ सहस्त्र से अधिक भारतीय सुरक्षित रूप से भारत लौट आए हैं । ईरान से अब तक १ सहस्त्र भारतीय सुरक्षित भारत लौटे हैं । इनमें ७०० से अधिक चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थी हैं । इसका अर्थ है कि सरकार संवेदनशील भी है, सतर्क भी है तथा सरकार प्रत्येक सहायता के लिए तत्पर है ।
३. युद्ध के कारण पेट्रोल, डीजल एवं गैस की आपूर्ति खंडित न हो, साथ ही देश के सामान्य नागरिकों को कष्ट न हो, इसके लिए सरकार प्रयत्न कर रही है । देश अपनी आवश्यकता का ६० प्रतिशत एल.पी.जी. (द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस) आयात करता है । अनिश्चितता के कारण सरकार ने एल.पी.जी. के घरेलू उपयोग को प्राथमिकता दी है । देश में एल.पी.जी. का उत्पादन बढाया जा रहा है । पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने हेतु कार्य जारी है ।
पेट्रोल, डीजल एवं गैस के विकल्प के रूप में इथेनॉल का उपयोग !
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश में पिछले १० से १२ वर्षों में इथेनॉल के उत्पादन हेतु अभूतपूर्व कार्य हुआ है । इस कारण प्रतिवर्ष साढे चार करोड बैरल तेल कम आयात करना पडता है । इससे रेलवे के विद्युतीकरण को लाभ हो रहा है, अन्यथा प्रतिवर्ष लगभग १८० करोड लीटर अतिरिक्त डीजल लगता । हमने इलेक्ट्रिक यातायात पर बल दिया है । आज जिस परिमाण में वैकल्पिक ईंधन पर कार्य हो रहा है, उससे भारत का भविष्य अधिक सुरक्षित होगा ।
गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा राज्यों के पश्चिमी घाट क्षेत्र को पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किए जाने की संभावना
योग शरीर को ४० वर्ष की आयु में २० वर्ष की आयु से भी अधिक लचीला बनाने में सहायक है ! – PM Narendra Modi
मानवाधिकारों के उल्लंघन का गढ होने वालों को हमें उपदेश नहीं देना चाहिए ! – India’s Ministry of External Affairs
पंतप्रधान मोदी एक मजबूत व्यक्ति – Donald Trump
‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती
Modi-Trump G7 Meet : मोदी-ट्रम्प के बीच १६ महीने उपरांत फ्रांस में हुई प्रत्यक्ष बैठक !