५ महिला मिशनरियों को बंदी बनाया

गुमला (झारखंड), २० मार्च — यहां हिन्दुओं को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के प्रयास के आरोप में ५ महिला मिशनरियों को छरदा रोड क्षेत्र से बंदी बनाया । ये महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को तथाकथित ‘चंगाई सभा’ में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित कर रही थीं ।
१. पुग्गू तथा आसपास के क्षेत्रों की निवासी रौमिला मिंज, किरण कुजूर, शकीरा तिर्की, सुशीलादेवी तथा इंदुदेवी नामक ये महिलाएं सिसई के कुम्हार मोड क्षेत्र में घरों में जाकर ‘चंगाई सभा’ के पत्रक वितरित कर रही थीं । वे लोगों को ‘रोगों से मुक्ति, उत्तम स्वास्थ्य तथा चमत्कारिक लाभ’ मिलने का दावा करते हुए सभा में आने के लिए प्रेरित कर रही थीं ।
२. स्थानीय लोगों में से कुछ को जब उनके उद्देश्य पर संदेह हुआ, तो उन्होंने इसकी जानकारी हिन्दू संगठनों को दी । छरदा रोड के आनंद साहू ने आरोप लगाया कि मिशनरी महिलाओं ने उनके घर आकर हिन्दू देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की तथा हिन्दू धर्म एवं परंपराओं को त्यागने के लिए दबाव डाला ।
३. घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल तथा अन्य संगठनों के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे तथा विरोध प्रदर्शन किया । स्थिति को देखते हुए सिसई थाना पुलिस हस्तक्षेप कर मिशनरी महिलाओं को भीड से सुरक्षित निकालकर थाने ले गए ।
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।