युद्धकाल में लोगों को मानसिक शांति मिल रही है ।

तेहरान – अमेरिका तथा इजराइल के विरुद्ध ईरान में इस समय युद्ध चल रहा है । इस युद्ध के कारण ईरान के लोगों में चिंता का वातावरण बना हुआ है । इसी पृष्ठभूमि में ईरान की एक मुसलमान युवती ने फारसी भाषा में शिवभजन गाया है । इस शिवभजन का वीडियो सोशल मीडिया पर बडी मात्रा में प्रसारित हुआ है । इस भजन ने अनेक लोगों के हृदय को अंदर से स्पर्श किया है । भगवान शंकर को समर्पित इस भक्तिगीत को गाकर उस ईरानी युवती ने शांति एवं एकता का संदेश दिया है । युद्ध के इस कठिन समय में सामने आया यह भजन लोगों को मानसिक शांति प्रदान कर रहा है ।
इस वीडियो में ईरान की मुस्लिम युवती अपनी मातृभाषा फारसी (पर्शियन) में भगवान शंकर का भजन गाते हुए दिखाई देती है । इस भजन में ‘हर हर महादेव’ तथा ‘ॐ नमः शिवाय’ जैसे मंत्रों का जप किया गया है । वहां के श्रोताओं के लिए यह एक अत्यंत नवीन एवं भावपूर्ण अनुभव है । इस भजन के माध्यम से एक भिन्न संस्कृति में पले-बढे ईरानी लोग भारतीय आध्यात्मिक शक्ति की झलक अनुभव कर रहे हैं । इस गीत में प्राचीन पर्शियन (ईरान) तथा हिन्दू संस्कृति के ऐतिहासिक संबंधों का भी संकेत मिलता है ।
जब संपूर्ण विश्व युद्ध तथा भू-राजनीतिक तनावों से घिरा हुआ है, तब यह भजन लोगों तक आशा एवं शांति का संदेश पहुंचा रहा है । (इससे यह स्पष्ट होता है कि अध्यात्म में ही विश्व की सभी समस्याओं का समाधान निहित है ! – संपादक)
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’