
मुंबई – चलचित्र ‘केडी – द डेविल’ में संजय दत्त तथा नोरा फतेही पर चित्रित ‘सरके चुनर तेरी’ नामक गीत को सामाजिक माध्यम पर विभिन्न स्तरों से तीव्र विरोध एवं आक्रोशपूर्ण प्रतिक्रियाएं प्राप्त होने के पश्चात अंततः यूट्यूब सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से हटा दिया गया है । इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा भी नोटिस प्रस्तुत किया गया था ।
१. इस विषय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रणौत ने कहा कि “बॉलीवुड ने अश्लीलता की सभी सीमाओं का अतिक्रमण कर लिया है । इस प्रकार की सामग्री पर कठोर कार्यवाही अनिवार्य है ।”
२. विवाद उत्पन्न होने के उपरांत अधिवक्ता विनीत जिंदल ने केंद्रीय चलचित्र प्रमाणन मंडल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की । शिकायत में उल्लेख किया गया कि उक्त गीत अत्यंत अश्लील एवं लैंगिक संकेतों से परिपूर्ण है ।
३. इसके अतिरिक्त अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं गायकों द्वारा भी गीत की विषयवस्तु की आलोचना की गई है । इस संपूर्ण विवाद के संदर्भ में निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक वक्तव्य प्रस्तुत नहीं किया गया है । यह चलचित्र सन् १९७० के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है तथा ३० अप्रैल को प्रदर्शित होने वाला है ।
संपादकीय भूमिकाचलचित्रों में विद्यमान प्रत्येक प्रकार की अश्लीलता भावी पीढी तथा समाज पर विकृत प्रभाव डालती है । इसके परिणामस्वरूप बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति अत्याचारों में वृद्धि होती है , यह तथ्य अनेक उदाहरणों से स्पष्ट हुआ है । ऐसी स्थिति में चलचित्रों की अश्लील सामग्री पर कठोर नियंत्रण एवं प्रतिबंध लगाया जाना अनिवार्य है । |
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया