(‘मौलवी’ अर्थात शरियत तथा इस्लामी सिद्धांतों का अध्ययन करने वाला व्यक्ति)

भाग्यनगर (तेलंगाना) – ईद से पूर्व शहर के मौलवी सैयद अयूब का एक विवादित वीडियो प्रसारित हुआ है । इस वीडियो में उसने मुसलमानों से सडकों पर नमाजपठन करने का आह्वान किया है । स्वयं को ‘हैदराबाद यूथ करेज’ नामक स्वयंसेवी संस्था का आयोजक बतानेवाले सैयद अयूब के इंस्टाग्राम खाते पर लगभग २० लाख अनुयायी बताए जा रहे हैं ।
१. वीडियो में अयूब ने कहा कि सडकों पर नमाजपठन करने का यह आह्वान केवल संभल (उत्तरप्रदेश) के मुसलमानों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के मुसलमानों के लिए है ।
२. सडकों पर नमाजपठन के संबंध में चेतावनी देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को भी उसने चुनौती दी । वीडियो में उसने कहा कि यदि किसी को लगता है कि वे मुसलमानों को सडकों पर नमाज पठन से रोक सकते हैं , तो वे प्रयास करके देख लें । मुसलमान मुकदमों या कारावास की धमकियों से नहीं डरते ।
३. अयूब ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विषय में भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया । योगी सरकार की आलोचना करते हुए उसने आरोप लगाया कि मुसलमानों पर अनावश्यक प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं ।
४. उत्तरप्रदेश के संभल में कार्यरत पुलिस अधिकारी कुलदीप कुमार ने ‘शांति समिति’ की बैठक आयोजित कर स्पष्ट किया था कि सार्वजनिक सडकों पर नमाज पठन की अनुमति नहीं दी जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति मस्जिद के बाहर सार्वजनिक सडकों पर नमाज पठन करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।